शहर

Bihar Bridge Collapse: बिहार में नहीं थम रहा ब्रिज गिरने का सिलसिला, सिवान में एक ही दिन में तीन पुल ध्वस्त

Bihar Bridge Collapse: बिहार में पिछले कुछ दिनों से ब्रिज गिरने का सिलसिला जारी है। सिवान में 22 जून को गंडकी नदी पर बना पुल गिरने के बाद अब एक ही दिन के में तीन पुल गिरने की खबर सामने आई है। इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Image

सिवान में एक ही दिन में तीन पुल ध्वस्त

Bihar Bridge Collapse: बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के बीच पुलों के ध्वस्त होने के कारण सार्वजनिक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। 22 जून को सिवान में गंडकी नदी पर बना पुल गिरा था। पुल पटेढ़ा और गरौली गांव के बीच बना हुआ बहुत पुराना पुल था। उसके बाद से बिहार के अलग-अलग हिस्सों में ब्रिज गिरने का सिलसिला जारी है। सिवान में गड़क पुल गिरने के करीब 10 दिन के बाद जिले में तीन और पुल गिरने की खबर सामने आई है।

एक ही दिन में गिरे तीन पुल

बिहार के सीवान जिले में एक ही दिन में तीन पुल टूटने की खबर सामने आई है। पुल टूटने की घटना महाराजगंज इलाके की है। एक दिन में तीन पुल टूटने के कारण कई गांवों के बीच संपर्क टूट गया। जानकारी के अनुसार, गंडकी नदी पर बने 2 पुल और धमही नदी पर बना एक पुल टूटा है। बताया जा रहा है कि पुल के नीचे से विभाग द्वारा अधिक मिट्टी के कटाव करने से ये हादसा हुआ। गनीमत ये है कि पुल टूटने के हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। देवरिया पंचायत के पडाइन टोला और सिकंदरपुर नौतन के बीच गंडकी नदी का पुल टूटा है। वहीं टेघड़ा पंचायत और तेवथा पंचायत के बीच धमही नदी का पुल टूटा है।

गड़की नदी पर पहले भी टूटा था पुल

बता दें कि 22 जून को गंडकी नदी पर पटेढ़ा बाजार और रामगढ़ा पंचायत के बीच गंडकी नदी पर बना पुल ताश की पत्तों की तरह भरभरा कर ढह गया था। उसके बाद किशनगंज, बहादुरगंज, मधुबनी और पूर्वी चंपारण में पुल गिरने की खबर सामने आई। इसके बाद सीवान में तीन ब्रिज गिरने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि इससे कई गांवों के बीच संपर्क टूटा हुआ है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें