गाजियाबाद

गाजियाबाद में लिफ्ट खराब होने से शख्स घायल, CCTV में कैद हुई पूरी घटना; CM जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज

Ghaziabad Lift Video: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित टिविन टावर सोसाइटी में लिफ्ट से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया। जिसमें अचानक लिफ्ट के खराब हो जाने से एक स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है।

Image

इंदिरापुरम स्थित टिविन टावर सोसाइटी की लिफ्ट। (Photo : Times Now)

Ghaziabad Lift Video: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित टिविन टावर सोसाइटी में लिफ्ट से जुड़ा एक बड़ा हादसा सामने आया है। लिफ्ट के अचानक खराब हो जाने से स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोसाइटी के CCTV कैमरे में कैद हो गई। घायल युवक का उपचार कराया गया है। इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कहा है कि जो आरोप हैं, वह पाए नहीं गए।

घटना के बाद सोसाइटी निवासियों में गुस्सा

लिफ्ट से निकलते समय युवक का चेहरा लिफ्ट में फंसने से बाल-बाल बच गया, जिसके चेहरे पर चोट लगी। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। इस घटना के बाद सोसाइटी निवासियों में गहरा आक्रोश है। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की लापरवाही के चलते लगातार लिफ्ट और अन्य सुविधाओं में खराबियां आ रही हैं। इससे पहले भी निवासी कई बार बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं और उचित कार्रवाई की मांग उठा चुके हैं। सोसाइटी के निवासी अशोक कुमार ने इस संबंध में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article