शहर

Ghaziabad Encounter: बर्थडे पार्टी में बुलाकर मर्डर करने वाला गौरव एनकाउंटर के बाद घायल; हथियार जब्ती के लिए जा रही पुलिस पर किया था फायर

Ghaziabad Murder Case: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में मोहित शर्मा की हत्या के आरोपी गौरव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी।

Image

डंपिंग यार्ड में छिपे तमंचे से पुलिस पर दागी थी गोली

Photo : Times Now Digital

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित मोहित शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौरव को पुलिस ने आज तड़के एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर की थी हत्या, NH-9 पर हुआ था भारी हंगामा

गौरतलब है कि युवक मोहित शर्मा को उसके ही दोस्तों और परिचितों ने जन्मदिन की पार्टी मनाने के बहाने घर से बुलाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को मृतक मोहित के परिजनों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा था। आक्रोशित लोगों ने NH-9 पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया था, जिससे घंटों यातायात ठप रहा। परिजनों और प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि हत्यारों का तुरंत एनकाउंटर किया जाए। बढ़ते जन आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को जल्द पकड़ने का भारी दबाव था।

हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर चला दी गोली

जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) प्रियाश्री पाल ने बताया कि, आज तड़के पुलिस टीम आरोपी गौरव को हिरासत में लेकर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के लिए कत्ल डंपिंग यार्ड के पास ले गई थी। आरोपी की निशानदेही पर जब पुलिस टीम हथियार ढूंढ रही थी, तभी गौरव ने वहां कचरे और झाड़ियों में पहले से ही छिपाकर रखे गए एक अवैध तमंचे को निकाल लिया। पुलिस को चकमा देकर भागने की नीयत से उसने पुलिस टीम पर सीधे जानलेवा फायरिंग कर दी।

आरोपी द्वारा अचानक की गई फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली आरोपी गौरव के पैर में जा लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए उसे धर दबोचा और उसके पास से अवैध हथियार जब्त कर लिया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा