शहर

केरल में सवा करोड़ की ठगी मामले में बड़ी कामयाबी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

केरल में सवा करोड़ की ठगी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। केरल पुलिस ने बिहार के गोपालगंज से साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Image

आरोपी गिरफ्तार।

Photo : Twitter

केरल से 1.25 करोड़ रुपए की ठगी मामले के एक आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने बिहार के गोपालगंज से गिरफ्तार किया। केरल पुलिस ने गोपालगंज पुलिस और तकनीकी टीम की मदद से नगर थाना क्षेत्र के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

यूपी का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोपालपुर, जौनपुर निवासी संदीप तिवारी के रूप में की गई है। गोपालगंज सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी प्रांजल ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर केरल के कोटयम में करीब 1.25 करोड़ रुपए एटीएम से फ्रॉड कर ठगी करने का आरोप है।

गोपालगंज से आरोपी गिरफ्तार

इस मामले की प्राथमिकी 11 मार्च को केरल, कोटयम (पश्चिम) थाना में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए केरल पुलिस बिहार पहुंची थी। केरल पुलिस गिरफ्तार आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को तकनीकी सहयोग से पता चला था कि आरोपी बिहार के गोपालगंज में है।

बता दें कि जिस बैंक के एटीएम से फ्रॉड किया गया था, उसी ने पुलिस से शिकायत की थी। केरल पुलिस पहले नोएडा पहुंची और वहां मिली सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई। संदीप तिवारी किराए के मकान में रह रहा था।

इनपुट- आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article