शहर

भावनगर में फॉरेस्ट गार्ड का अद्भुत साहस, गाय-भैंस की तरह शेर को खदेड़ा; Video वायरल

गुजरात के भावनगर रेलवे डिवीजन के लिलिया स्टेशन के पास एक दिलचस्प घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक वनकर्मी को शेर को रेलवे ट्रैक से हटाते हुए देखा जा सकता है। यह घटना दामनगर क्षेत्र के पास हुई है, जहां लिलिया स्टेशन के गेट पर तैनात वन विभाग के कर्मचारी ने बिना किसी डर के शेर को लाठी से खदेड़ दिया-

Bhavnagar News: गुजरात के भावनगर रेलवे डिवीजन के लिलिया स्टेशन के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक फॉरेस्ट गार्ड को शेर को रेलवे ट्रैक से हटाते हुए देखा जा सकता है। यह घटना दामनगर क्षेत्र के पास की है, जहां लिलिया स्टेशन के गेट पर ड्यूटी पर तैनात वन विभाग के कर्मचारी ने बिना किसी भय के शेर को लाठी से खदेड़ दिया।

बिटगार्ड ने हटाकर ट्रैक खाली कराया

वीडियो में कर्मचारी को शेर का पीछा करते हुए देखा जा सकता है, जैसे कोई गाय या भैंस को भगाता है। यह घटना 6 जनवरी की बताई जा रही है और रेलवे विभाग ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया कि दोपहर करीब तीन बजे शेर दामनगर फाटक के पास एलसी 31 ट्रैक पर था, तभी वन विभाग के बिटगार्ड ने उसे हटाकर ट्रैक खाली कराया।

पहले भी शेरों के कई वीडियो वायरल

बता दें कि भावनगर रेलवे डिवीजन के अंतर्गत कई क्षेत्रों में शेरों का निवास देखा जाता है और इससे पहले भी शेरों के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। यह घटना इस बात का उदाहरण है कि कैसे वन विभाग के कर्मचारी शेरों के साथ धैर्य और साहस से काम करते हैं, ताकि इंसानों और जानवरों के बीच कोई दुर्घटना न हो।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article