पटना

बाज नहीं आ रहे शरारती तत्व, मोतिहारी में ट्रेन पलटाने की साजिश; आनंद विहार एक्सप्रेस बाल-बाल बची

बिहार के मोतिहारी में शरारती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। मंगलवार देर रात आनंद विहार एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश की गई। हालांकि, बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

Image

घटनास्थल की फोटो।

Photo : Times Now Digital

बिहार के बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज रेलखंड पर मंगलवार की रात एक बड़ी रेल दुर्घटना होने से बाल-बाल बची। चैलहां हाल्ट के पास असामाजिक तत्वों द्वारा डाउन रेल ट्रैक पर रखे गए सिमेंटेड पोल से डाउन आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन टकरा गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

रेलवे ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, रेल पुलिस और रेलवे प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेल ट्रैक की जांच की और ट्रेन की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। अधिकारी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और दोषियों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर हैं और रेल यात्रियों की जान को खतरे में डालती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बचें।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article