शहर

मेघालय : निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर नहीं हैं संकेतक, सीधे खाई में गिरी कार; 5 लोगों की मौत

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में एक कार के 70 फुट गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

Image

(फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

शिलांग : मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में एक कार के 70 फुट गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक गर्भवती महिला शामिल है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शिलांग-डावकी रोड पर रिंगैन के पास रविवार शाम करीब सात बजे हुई।

पुलिस के अनुसार, कार शिलांग से पिनुरस्ला जा रही थी, इस दौरान खतरनाक मोड़ों और कम दृश्यता के कारण चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। हमें संदेह है कि कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। कई घंटों के प्रयास के बाद सिर्फ तीन शव बरामद किए जा सके हैं।

सभी पांच शव बरामद कर लिए गए हैं और मृतकों में एक गर्भवती महिला शामिल है। अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर निर्माण कार्य 2023 से जारी है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, ‘‘सड़क पर कोई संकेतक नहीं हैं, कोई सुरक्षा रेलिंग नहीं है और सुबह के समय दृश्यता लगभग शून्य हो जाती है। यह सच में बहुत खतरनाक है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article