शहर

चंडीगढ़ भाजपा ऑफिस ग्रेनेड हमला: पाकिस्तान से जुड़े तार, पांच आरोपी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद

चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में इस साजिश के तार विदेशी हैंडलर्स और पाक-आईएसआई से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अशांति फैलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।

Image

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला मामले में पांच गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Chandigarh Grenade Attack Case: चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने ज्वाइंट ऑपरेशन में चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक हैंड ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद भी किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर लाल उर्फ शामी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रुबल चौहान और मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा के रूप में हुई है।

फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी

हमले में शामिल दो मुख्य आरोपी, गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह, वर्तमान में फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि यह मॉड्यूल पाक-आईएसआई द्वारा चलाया जा रहा था और पुर्तगाल व जर्मनी में स्थित विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर संचालित हो रहा था।

कई स्तरों पर कटआउट्स और सब-मॉड्यूल

आरोपी एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे, जिसमें हमले को अंजाम देने के लिए कई स्तरों पर कटआउट्स और सब-मॉड्यूल शामिल थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने हैंड ग्रेनेड, हथियार और जिंदा कारतूस से भरी खेप का को रिसीव किया था और इस खेप को अंतिम आरोपियों तक पहुंचाने से पहले कई ऑपरेटिव्स के माध्यम से आगे बढ़ाया गया।

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुर्तगाल स्थित हैंडलर बलजोत सिंह उर्फ जोट के निर्देश पर आरोपियों ने हमले को प्लान किया। जांच के दौरान पुलिस टीमों ने एक जिंदा हैंड ग्रेनेड और एक जिगाना .30 बोर पिस्तौल के साथ 10 जिंदा .30 बोर कारतूस बरामद किए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और सप्लाई चैन का पता लगाया जा सके इसके अलावा मॉड्यूल के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक स्थापित किए जा रहे हैं।

बड़ी आतंकी साजिश हुई नाकाम

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस कार्रवाई से क्षेत्र की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हुई है। मामले के मुख्य साजिशकर्ताओं तक पहुंचने के लिए आगे की जांच तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा किराज्य और क्षेत्र की सुरक्षा, शांति और भाईचारे को बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें