शहर

Firozabad News: पूर्व विधायक के बेटे की सनसनीखेज मौत, रिटायर्ड SI ने पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली

फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद के पूर्व विधायक के रिटायर सब-इंस्पेक्टर बेटे ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव, पत्नी की गंभीर बीमारी और डिप्रेशन को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

Firozabad murder

Photo : Times Now Digital

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से शनिवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शिकोहाबाद में एक रिटायर सब-इंस्पेक्टर (SI) बेटे ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद पर भी गोली चला ली। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राकेश यादव (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस से सब-इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए थे। वह शिकोहाबाद के पूर्व कांग्रेस विधायक स्वर्गीय जगदीश सिंह यादव के पुत्र थे। पुलिस सेवा से रिटायर होने के बाद राकेश वकालत का काम कर रहे थे।

पड़ोसियों ने सुनी दो राउंड फायरिंग

पुलिस के अनुसार, यह घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के सुभाष चौराहा इलाके में स्थित उनके आवास पर हुई। शनिवार रात करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने उनके घर से गोली चलने की आवाज सुनी। शोर सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घर के अंदर उन्होंने राकेश और उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही शिकोहाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने राकेश यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी को गंभीर हालत में फिरोजाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

डिप्रेशन और पत्नी की बीमारी बनी वजह?

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी सामने आई है। पुलिस को पता चला है कि राकेश यादव पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) में थे। उनकी पत्नी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, जिसके कारण वह काफी परेशान रहते थे। इसके अलावा राकेश यादव पर कोई कानूनी मुकदमा भी चल रहा था, जिसे लेकर वह मानसिक तनाव में थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने लाइसेंसी हथियार को कब्जे में ले लिया है और घटनास्थल से अबम सबूत भी जुटाए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें