शहर

भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी के बाद ईडी अधिकारियों पर हमला; FIR दर्ज

ED Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को छापेमारी की। इसके बाद जब ईडी की टीम छापेमारी के बाद घर से बाहर निकली तो उन पर हमला हुआ। ईडी की गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई और उस पर पथराव भी हुई। इन तमाम आरोपों को लेकर दुर्ग पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है।

Image

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फोटो साभार: @bhupeshbaghel)

Photo : Twitter

ED Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को छापेमारी की। इसके बाद जब ईडी की टीम छापेमारी के बाद घर से बाहर निकली तो उन पर हमला हुआ। ईडी की गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई और उस पर पथराव भी हुई। इन तमाम आरोपों को लेकर दुर्ग पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है।

ED ने की छापेमारी

एक निजी वाहन के ड्राइवर ने सोमवार रात को 'पुरानी भिलाई' थाने में शिकायत दर्ज कराई। ईडी ने कथित शराब घोटाले मामले में उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत भिलाई के मानसरोवर कॉलोनी में स्थित भूपेश बघेल के घर और दुर्ग में 13 अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी।

8 घंटे तक चली छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक, भूपेश बघेल के घर पर ईडी की लगभग 8 घंटे तक छापेमारी चली। इस दौरान ईडी ने करीब 30 लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेज जब्त किए। ड्राइवर ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार को शाम करीब 4:30 बजे भूपेश बघेल के घर से निकलते समय करीब 15-20 प्रदर्शनकारियों ने चार पहिया वाहन को रोक लिया और कुछ लोग बोनट पर चढ़ गए। एफआईआर में कहा गया है कि ईडी वाहन पर पथराव भी हुआ जिसकी वजह से वाहन के सामने का शीशा टूट गया।

दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया था, ''हमें ईडी अधिकारियों से मौखिक शिकायत मिली है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके वाहनों को रोकने की कोशिश की और पत्थर फेंके, जिससे एक वाहन की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।''

उन्होंने कहा था कि घटना को लेकर मामला दर्ज किया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने कथित शराब घोटाले मामले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के तहत सोमवार सुबह भिलाई शहर के पदुम नगर में बघेल के परिसरों पर छापेमारी की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article