शहर

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय में आम और लीची को लेकर मारपीट, लाठी-डंडे के साथ चली गोलियां

बिहार के बेगूसराय में दबंगों की दबंगई दिखी है। आम और लीची को लेकर मारपीट हुई, जिसमें जमकर लाठी-डंडे और गोलियां चली है। मौके पर पुलिस तैनात है।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय में दबंगों का दबंगई देखने को मिला है। बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और गोली चली है। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये पूरा विवाद लीची और आम के बगीचे में लूट की वजह से हुआ, जिसके बाद गोली और लाठी चलने तक बात पहुंच गई।

लाठी-डंडे से पिटाई

मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दबंगो द्वारा लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीड़ित परिवार की पिटाई की जा रही है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी बहियार की है। घायल व्यक्ति की पहचान चौकी गांव के रहने वाले मुकेश महतो एवं रंजन कुमार सहित अन्य लोगों के तौर पर हुई है।

begusarai litchi vivad

आम और लीची को लेकर मारपीट।

दबंगों ने चलाई गोली

घायल मुकेश महतो ने बताया है कि आज 10 से 12 की संख्या में दबंगों द्वारा मेरे लीची और आम के बगीचे में लूटपाट किया जा रहा था, जब मैंने इसका विरोध किया, तो इससे नाराज होकर दबंगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जब इससे मन नहीं भरा तो दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया।

मौके पर पुलिस मौजूद

पीड़ित ने बताया है कि सभी दबंग गांव के ही रहने वाले हैं और जबरन मेरे बगीचे में आम और लीची को लूटने आए हुए थे। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article