Faridabad: स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की सड़कों को हादसा मुक्त बनाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने बड़ी योजना तैयार की है। जिसके तहत सुरक्षा की सुरक्षा जांच के लिए शहर की सभी सड़कों का ऑडिट किया जाएगा। जिससे सड़ाकों पर हादसों की मुख्य वजह की पहचान कर उसे दूर किया जा सके। एफएमडीए की कोर प्लानिंग कमेटी (सीपीसी) की बैठक में एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल ने इस पूरी योजना को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। अधिकारियों के अनुसार, पूरी योजना तैयार है, सड़कों की ऑडिट के लिए एजेंसी चुनाव कि प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी।
बता दें कि फरीदाबाद शहर के अंदर ही हर साल करीब 150 से 200 लोग विभिन्न सड़क हादसों की वजह से अपनी जांन गंवाते हैं। ज्यादातर हादसे का कारण खराब सड़के और उनकी बनावट होती है। इस सेफ्टी ऑडिट में यह देखा जायेगा कि कौन -सी सड़क पर सबसे ज्यादा हादसे होते हैं और उसका क्या कारण है। रिपोर्ट के आधार पर सड़क दुर्घटना रोकने के सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे। इसके तहत सड़कों के ढांचे व संरचना में सुधार, जरूरी संकेतक और स्ट्रीट लाइट आदि लगाना भी शामिल है। ताकि जान-माल का नुकसान को कम किया जा सके। एफएमडीए अधिकारियों के अनुसार, सड़कों की ऑडिट प्रक्रिया फरवरी माह से शुरू कर दी जाएगी।
शहर में इन सुधार के लिए भी हुई चर्चा
इस बैठक में सड़क के अलावा पानी और रेनीवेल की पाइप लाइन के लीकेज को दुरुस्त करने, शहर के प्रमुख चौराहों पर लाइट लगाने व अंडरपास निर्माण पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा बरसात के दौरान एनआईटी में होने वाले जलभराव को खत्म करने और मानसून से पहले नाले और सीवर की सफाई की योजना भी तैयार की गई। बैठक में इन सभी एजेंडे के प्रस्ताव को पास कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में ग्रीन फील्ड, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन और मेवला महाराजपुर अंउरपास को लेकर भी योजना तैयार की गई। एफएमडीए की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर गरिमा मित्तल ने बताया कि मेवला महाराजपुर रेलवे अंडरपास की मरम्मत के लिए जल्द ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण बजट मंजूर करने वाला है। जबकि ग्रीन फील्ड अंडरपास का जलभराव खत्म करने के लिए फरीदाबाद नगर निगम ने करीब 11 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है।
