फरीदाबाद

Faridabad News: फरीदाबाद में आफत की बारिश, पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से 6 लोग दबे, 3 की मौत

Faridabad Accident: फरीदाबाद में बारिश के कारण पेट्रोल पंप की दीवार गिर गई। जिससे पास से गुजर रहे 6 मजदूर इसकी चपेट में आकर दब गए। जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोगों को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है।

Image

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

Faridabad News: हरियाणा के पलवल जिले के गांव सोफ्ता में बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। जां पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मजदूर कानपुर के रहने वाले थे। जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

काम करके वापस घर लौट रहे थे मजदूर

सभी मजदूर बारिश के दौरान किसी कंपनी में काम करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। उनके घर का रास्ता पेट्रोल पंप के पास से गुजरता था। जब मजदूर इसके पास से गुजर रहे थे। तभी अचानक पेट्रोल पंप की दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में रवि (24) और पंकज (23) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजवीर को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे में घायल हुए मजदूरों में श्रीकांत (18), मनफूल (25) और एक अन्य युवक शामिल हैं। जिन्हें गंभीर हालत में फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

अभी तक पुलिस को नहीं मिली कोई शिकायत

हादसे की सूचना पर गदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचित किया। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ और अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article