फरीदाबाद

Faridabad Murder: पत्‍नी से अवैध संबंध का शक करने पर दोस्त की गला घोंट हत्या, खुला राज तो पुलिस भी हुई हैरान

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 06:52 PM IST

Faridabad Murder: अवैध संबंध का शक करने पर एक युवक ने अपने ही दोस्‍त की गला घोंट हत्‍या कर दी। इस वारदात को करीब सवा साल पहले अंजाम दिया गया, लेकिन मामले का खुलासा अब हुआ है। पुलिस ने हत्‍या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Image

मृतक को था पत्‍नी और आरोपी के बीच अवैध संबंध का शक।

KEY HIGHLIGHTS
मृतक पिछले साल मई माह में घर से हुआ था गायबमृतक ने आरोपी की अपने घर आने पर लगा दी थी रोक मृतक को था पत्‍नी और आरोपी के बीच अवैध संबंध का शक

Faridabad Murder: फरीदाबाद में पत्‍नी के साथ अवैध संबंध का शक करने पर एक युवक ने अपने ही दोस्‍त की रुमाल से गला घोंटकर हत्‍या कर दी। यह हत्‍या वर्ष 2021 के मई माह में हुई थी, लेकिन पूरे मामले का खुलासा अब क्राइम ब्रांच ने किया है। दरअसल, युवक के गायब होने के बाद परिजनों ने युवक के गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और फरीदाबाद पुलिस भी करीब एक साल से इसे गुमशुदी मान कर ही जांच कर रही थी, लेकिन जब युवक की जानकारी नहीं मिल पाई तो यह मामला डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौंपा गया। जिसके बाद ऐसा राज खुला कि पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस ने हत्‍या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया।

हत्‍या का यह मामला गांव अनंगपुर का है। मई 2021 में 32 वर्षीय रवि अपने घर से लापता हो गया था। जिसके बाद युवक की पत्नी ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर रवि की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी। एसीपी क्राइम सुरेन्द्र श्योराण के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच ने जांच करते हुए रवि हत्याकांड का खुलासा कर हत्या में शामिल आरोपी संदीप और सचिन को अनंगपुर गांव से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप और मृतक रवि दोनों साथ में गाड़ी चलाने का काम करते थे और गहरे दोस्‍त थे। वहीं आरोपी सचिन दूध की डेयरी चलाता है।

शराब पिलाकर रुमाल से घोंट दिया गला

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी संदीप ने बताया कि, वह मृतक रवि के घर पिछले 10 साल से आता जाता था। मृतक रवि को शक था कि, संदीप और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध हैं। इसलिए उसने संदीप को घर आने से मना कर दिया था। इससे नाराज संदीप ने मृतक को अपने साथ ले जाकर पहले शराब पिलाई और फिर सूरजकुंड पाली रोड ले जाकर रुमाल से गला घोंटकर हत्‍या कर दी। इसके बाद अपने दोस्त सचिन के साथ मिलकर रवि का शव ठिकाने लगा दिया। क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम अब आरोपी से पूछताछ कर शव की बरामदगी की कोशिश करेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!