फरीदाबाद

Haryana Faridabad School Closed: कंपकंपाती ठंड के चलते फरीदाबाद में इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, नोट कर लें तारीख

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 28, 2022, 02:46 PM IST

Haryana Faridabad School Closed News Today in Hindi 2022: हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप देखा जा सकता है। घने कोहरे और शीतलहर की वजह से राज्य में स्कूली छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है।

Image

Haryana School Closed

Photo : iStock

Haryana School Closed News Today in Hindi 2022: बर्फीली हवाओं और घने कोहरे ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में शीचलहर की स्थिति बरकरार है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप देखा जा सकता है। ऐसे मौसम में स्कूली बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हरियाणा शिक्षा विभाग ने राज्य में ठंडी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।

Faridabad School Closed: कब तक बंद रहेंगे स्कूल

हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, फरीदाबाद में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले स्कूलों के समय को बदलने पर विचार किया जा रहा था। हालांकि, राज्य में पिछले कुछ दिनों के मुकाबले तापमान में काफी गिरावट होने की वजह से राज्य शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया है।

Haryana School Closed: सर्दी का सितम जारी

हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी में कमी आई है। देश के कई हिस्सों में पारा 5 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में घने कोहरे की स्थिति बरकरार रह सकती है। आने वाल दिनों में स्थिति में सुधार होने की ज्यादा संभावना नहीं है।

School Closed: जनवरी में इस दिन रहेंगी छुट्टियां

हरियाणा में पड़ने वाली स्कूली छुट्टियों की बात करें तो विंटरवैकेशन के अलावा मकर संक्रंति (शनिवार), लोहड़ी (शनिवार), पोंगल (रविवार), लूनर न्यू ईयर (रविवार), गणतंत्र दिवस (गुरूवार) और वसंत पंचमी (गुरूवार) के अवसर पर भी छुट्टी रहती है। हरियाणा स्कूल से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article