फरीदाबाद

Faridabad: शीतलहर से कांपा फरीदाबाद, बर्फीली हवाओं से पारा 8℃ तक लुढ़का, येलो अलर्ट जारी

Faridabad: पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से फरीदाबाद के लोग बेहाल नजर आ रहा हैं। फरीदाबाद में सोमवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। फरीदाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक इस तरह की ठंड रहने की संभावना जताई है।

Image

धुंध में सड़क पर जाते वाहन

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • मौसम विभाग ने जारी किया शीतल लहर का येलो अलर्ट
  • फरीदाबाद में सोमवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन
  • आने वाले दो दिनों तक सताएगी शीतलहर और कड़ाके की ठंड

Faridabad: पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से उत्तर भारत के मैदानी इलाके में रहने वाले लोग कांप रहे हैं। रविवार की तरह सोमवार को भी दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहर शीतलहर के साथ घने कोहरे की चपेट में नजर आए। कड़ाके की सर्दी से फरीदाबाद भी बेहाल नजर आ रहा है। फरीदाबाद में सोमवार को सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन दर्ज किया गया। यहां के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। फरीदाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

फरीदाबाद शहर सोमवार सुबह धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। यहां की सड़कों पर वाहन रेंगेते रहे। धुंध के साथ चल रही शीतलहर लोगों को कांपने पर मजबूर कर रही है। दोपहर के समय हल्‍की धूप खिलने से लोगों ने कुछ समय के लिए राहत की सांस जरूर ली, लेकिन शाम होते ही फिर से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, एकाएक ठंड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पहाड़ों से आती बर्फीली हवाएं हैं। जिसकी वजह से शीतलहर चल रही है। फरीदाबाद के लोगों को आने वाले दिनों में भी इस तरह की धुंध और शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।

दो दिन तक घर से संभलकर निकले

मौसम विभाग के अनुसार, अभी मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नजर नहीं आ रही है। नए साल तक इसी तरह से तापमान ऊपर-नीचे होता रहेगा। 27 और 28 दिसंबर को शीतलहर व ठंडी हवाएं लोगों को इसी तरह से परेशान करती रहेंगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 30 दिसंबर से तापमान एक बार फिर नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को यहां पर अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, बुधवार को अधिकत तापमान 20 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान धुंध और शीतलहर जारी रहेगी। जिले के कुछ इलाकों में पाला पड़ने की भी संभावना है।
Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article