फरीदाबाद

दोस्तों ने किया ऐसा खतरनाक मजाक, निजी अंग में पाइप डालकर पानी चला दिया, व्यक्ति की मौत

दोस्ती में छोटी-छोटी गलतियां या मजाक कई बार जान के लिए आफत बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद से सामने आया है, जहां दोस्तों ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट में पाइप डालकर पानी भर दिया। इससे मनोज नाम के उस शख्स की मौत हो गई।

Image

दिल्ली में एम्स के ट्रॉमा सेंटर में व्यक्ति की मौत

Photo : Twitter

घटना दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद की है। यहां दोस्तों का मजाक एक व्यक्ति पर इतना भारी पड़ा कि उसकी जान ही चली गई। यहां के संजय कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति के निजी अंग में उसके दोस्तों ने पाइप डालकर पानी भर दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उनकी जान चली गई।

मृतक की पहचान संजय कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है। मनोज के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे भी हैं, जिनमें से एक पांच साल की बेटी और दूसरा तीन साल का बेटा है। दैनिक हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार मनोज तीन महीने से बेरोजगार था और अभी चार-पांच दिन से ही वह कहीं काम प जा रहा था।

मृतक मनोज के के बड़े भाई आनंद चौहान ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने ताया कि 16 मई की रात मनोज एक शादी समारोह में गया था, जहां से वह देर रात घर लौटा। अगले दिन यानी 17 मई की सुबह करीब पांच बजे उनके घर अतिंद्र, कार्तिक, संदीप और राहुल उर्फ कबूतर आए। उन्होंने ताया कि यह सभी मनोज के दोस्त हैं और वह मनोज को अपने साथ ले गए।

आरोप है कि दोस्तों ने उसके निजी अंग में पाइप डालकर पानी चला दिया। इससे मनोज के शरीर में पानी भर गया और नस फट गई। परिजनों ने बताया कि चारों दोस्त सुबह करीब 9 बजे मनोज को घर छोड़कर गए। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद मनोज की हालत बिगड़ने लगी।

हालत बिगड़ती देख परिजन मनोज को पहले एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां से मनोज को बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। मनोज की हालत और बिगड़ती देख बीके अस्पताल से उसे दिल्ली में एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। ट्रॉमा सेंटर में रविवार देर इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई।

दोस्तों का मजाक मनोज के लिए घातक साबित हुआ। मनोज की जान चली गई और अब उसके दोस्तों को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि मनोज के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article