फरीदाबाद

Faridabad: फरीदाबाद का ये इलाका होगा जाम मुक्त, हादसों पर भी लगेगी रोक, बनने जा रहा फोरलेन फ्लाईओवर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 05:08 PM IST

Faridabad: स्‍मार्ट सिटी फरीदाबाद में कई ऐसे इलाके हैं, जो रोजाना कई घंटे जाम से जूझते हैं। इन जाम को खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन घंटो मेहनत करती, लेकिन इसके बाद भी जाम काबू में नहीं आता और लोग को भारी परेशान का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्‍यादा जाम की स्थिति सोहना रोड पुल पर देखने को मिलती है। इस पुल को जाम फ्री बनाने के लिए राज्‍य सरकार ने बड़ी घोषणा की है। इस पुल को अब फोर लेन बनाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य दो साल के अंदर पूरा किया जाएगा।

Image

फरीदाबाद में लगा ट्रैफिक जाम

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सोहना रोड पुल को बनाया जाएगा फोरलेन
  • फरीदाबाद और बल्लभगढ़ को जोड़ने का मुख्‍य रोड
  • दो साल के अंदर बनकर तैयार होगा 800 लंबा पुल




Faridabad: स्‍मार्ट सिटी फरीदाबाद में कई ऐसे इलाके हैं, जो रोजाना कई घंटे जाम से जूझते हैं। इन जाम को खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन घंटो मेहनत करती, लेकिन इसके बाद भी जाम काबू में नहीं आता और लोग को भारी परेशान का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्‍यादा जाम की स्थिति सोहना रोड पुल पर देखने को मिलती है। इस पुल को जाम फ्री बनाने के लिए राज्‍य सरकार ने बड़ी घोषणा की है। इस पुल को अब फोर लेन बनाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य दो साल के अंदर पूरा किया जाएगा।

बता दें कि फरीदाबाद और बल्लभगढ़ को जोड़ने वाले सोहना रोड पर स्थित यह पुल अभी टू लेन है। जिसके कारण यहां पर रोजाना सुबह से लेकर शाम तक भारी ट्रैफिक रहता है। इस पुल को पार करने में ही लोगों को 15 से 20 मिनट लग जाते हैं, वहीं जाम की स्थित ज्‍यादा होने पर आधे घंटे से ज्‍यादा का समय लगता है। यही कारण है कि फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने यहां पर परमानेंद होमगार्ड के जवानों को तैनात कर रखा है, लेकिन इसके बाद भी यहां पर ट्रैफिक कंट्रोल में नहीं रहती है, ऐसे में ये फोरलेन पुल फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के बीच आने-जाने वाले लोगों के लिए वरदान बन सकता है।

कुछ माह में शुरू होगा पुल का निर्माण

फरीदाबाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि, इस पुल को को फोरलेन बनाने के की सबसे पहले 2016 में प्रस्‍ताव पास हुआ है। उस समय प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी घोषणा भी की थी, लेकिन इसके बाद भी यह प्रोजेक्‍ट कई सालों तक फाइलों में अटका रहा। अधिकारियों ने बताया कि हालही में सीएम के फरीदाबाद प्रवास के दौरान इस पुल को लेकर चर्चा की गई थी, जिसके बाद सीएम ने अधिकारियों को जल्‍द से जल्‍द पुल का निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया था। अधिकारियों ने बताया कि, हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने इस पुल की फाइल तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है। यह फोर लेन पुल करीब 800 मीटर का होगा। इसका निर्माण इसी साल शुरू कर दो साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्‍ताव पास होते ही बजट जारी का पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article