Faridabad News: फरीदाबाद में नाबालिग से रेप कर गर्भवती करने का बड़ा मामला सामने आया है। दुष्कर्म के इस मामले में क्राइम ब्रांच 65 व महिला थाना एनआईटी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना एनआईटी प्रभारी माया ने इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी का नाम साजिद है। आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष है और यह शादीशुदा होने के साथ 3 बच्चों का बाप भी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस मामले में पुख्ता सबूत जुटाने में लगी है।
फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने पूरे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, इस मामले में सोमवार को महिला थाना एनआईटी में पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया था। जिसके बाद महिला थाना और क्राइम ब्रांच 65 की टीम ने संयुक्त रूप से आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी की तलाश के दौरान ही उसके शहर के अंदर ही एक परिचित के घर में छिपे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को घर के अंदर से ही दबोच लिया।
