फरीदाबाद

Faridabad-Gurugram Weather Forecast Today: बारिश के बाद अब धूप दिखाएगी अपना जोर, जानें कैसा रहेगा पूरे दिन मौसम

Faridabad-Gurugram Weather Forecast Today, 4th March 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Faridabad Main: फरीदाबाद और गुरुग्राम में रविवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। आज इन दोनों शहरों में आसमान साफ रहने वाला है और धूप भी अपना जोर दिखाएगी।

Image

फरीदाबाद-गुरुग्राम में आज मौसम

Faridabad-Gurugram Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: फरीदाबाद-गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा में बीते दिनों मौसम खराब चल रहा था। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव हुआ। जिसके कारण बीते तीन दिन से कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। इस बेमौसम की बरसात ने फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि आज से मौसम साफ होने वाला है। फरीदाबाद मं आज आसमान साफ रहेगा और धूप भी खिलेगी। ऐसा ही मौसम गुरुग्राम में भी रहने वाला है।

फरीदाबाद में आज का मौसम

फरीदाबाद में रविवार को हल्की बारिश देखने को मिली। इस दौरान ठंडी हवा भी चल रही थी। जिसके कारण यहां के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज यहां का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फरीदाबाद में आने वाले दिनों में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

गुरुग्राम में आज का मौसम

गुरुग्राम में भी रविवार को हल्की बारिश हुई। बीते दिन यहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम में आज आसमान साफ रहेगा और धूप भी अपना जोर दिखाएगी। आज यहां का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। गुरुग्राम में बारिश के चलते तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है और आगामी दिनों में भी यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article