फरीदाबाद

Haryana Drugs: जीजा के नक्‍शेकदम पर चल साली बनना चाहती थी ड्रग्स क्वीन, खुले राज तो पुलिस रह गई हैरान

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 06:56 PM IST

Haryana Drugs: फरीदाबाद में गिरफ्तार की गई नशा तस्‍कर महिला से हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। यह आरोपी अपने जीजा के नशा तस्‍करी के साम्राज्‍य को संभाल रही थी। आरोपी ने अपने गिरोह के साथ कई महिलाओं को जोड़ रखा था और पूरे शहर में ड्रग्‍स सप्‍लाई को बढ़ा रही थी। यह आरोपी ड्रग्‍स क्‍वीन बनने का ख्‍वाब देख रही थी।

Image

जीजा के नक्‍शेकदम पर चल साली बनना चाहती थी ड्रग्स क्वीन।

KEY HIGHLIGHTS
फरीदाबाद पुलिस ने 9 माह में दबोची 27 महिला तस्‍करआरोपी महिला जीजा के जेल जाने के बाद संभाल रही थी गिरोहगिरोह में बेरोजगार महिलाओं को शामिल कर बढ़ा रही थी नेटवर्क

Haryana Drugs: दिल्‍ली से सटा फरीदाबाद इस समय ड्रग्‍स तस्‍करी का नया अड्डा बनता जा रहा है। इस धंधे को आगे बढ़ाने और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए यहां पर इस धंधे की बागडोर अब महिलाएं अपने हाथों में ले रही हैं। पुलिस ने इन ड्रग्‍स तस्‍करों पर कार्रवाई करते हुए पिछले 9 माह में 27 ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो या तो किसी ड्रग्‍स तस्‍करी गिरोह का संचालन कर रही थी या फिर ड्रग्‍स तस्‍करी गिरोह से जुड़ी थी। इनमें से एक है सेक्‍टर -22 मछली मार्केट के सबसे बड़े नशा तस्कर रहे बिजेंद्र उर्फ लाला की साली है। क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने पिछले दिनों 30 वर्षीय इस शातिर महिला ड्रग्‍स तस्‍कर को 50 नशीले इंजेक्‍शन के साथ दबोचा।

हैरान करने वाले खुलासे हुए

इस आरोपी से पूछताछ में अब हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि, जीजा बिजेंद्र उर्फ लाला के जेल जाने के बाद इस महिला ने उसके ड्रग्‍स तस्‍करी के धंधे को संभाल लिया था और यह अपने इस धंधे से नए लोगों को जोड़ने के साथ तेजी से पूरे शहर में अपने जाल को फैला रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह आरोपी शहर की ड्रग्‍स क्‍वीन बनना चाहती थी। इसलिए इसने कई छोटे ड्रग्‍स स्‍मगलरों के साथ हाथ मिलाकर अपनी सप्‍लाई को शहर में बढ़ा रही थी। यह आरोपी अपने गिरोह में बेरोजगार व अनपढ़ महिलाओं को जोड़ रही थी। ये महिलाएं आसपास के एरिया में भी नशे की सप्लाई करती थी। इसके गिरोह में महिलाएं ही सबसे बड़ी ड्रग्‍स पैडलर थी। हालांकि अब यह आरोपी पुलिस के शिकंजे में है।

शिकंजा कसने के लिए नए टीम का गठन

नौ महीने में 166 तस्कर काबू, अब नई टीम कसेगी तस्‍करों पर शिकंजा फरीदाबाद पुलिस के अनुसार, पिछले नौ महीने में नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में 166 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 27 महिलाएं शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 429 किलोग्राम गांजा, 3.5 किलो हेरोइन, 12 किलो चरस, दो किलो अफीम, डेढ़ किलो स्मैक बरामद की है। नशे की इस खेप की कीमत कई करोड़ में है। इन तस्‍करों पर लगाम लगाने के लिए अब पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने हाल ही में घोषणा करते हुए बताया था कि इन तस्‍करों पर शिकंजा कसने के लिए एक नए टीम का गठन किया गया है। यह टीम सर्च अभियान चलाने के साथ संगठित तस्‍करी को रोकने का काम करेगी। यह टीम पुलिस थानों के साथ मिलकर कार्रवाई करेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!