फरीदाबाद

बेहद दुखद! दो लड़कियां गर्म सब्जियों के बर्तन में गिरीं, एक की मौत, फरीदाबाद की घटना

फरीदाबाद से रविवार को एक दुखद घटना सामने आई, यहां पर दो लड़कियां गर्म सब्जियों से भरे एक बड़े बर्तन में गिर गईं, जिससे एक की मौत हो गई।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि रविवार को यहां एक 'भंडारे' (सामुदायिक भोज) में दो और छह साल की दो लड़कियां गर्म सब्जियों से भरे एक बड़े बर्तन में गिर गईं, जिससे एक की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।उन्होंने बताया कि भंडारे की रसोई में खेलते समय वो फिसलकर बर्तन में गिर गईं। पुलिस ने बताया कि बल्लभगढ़ शहर के पास धीग गांव में एक मंदिर में धार्मिक समागम भागवत कथा में भाग लेने वाले लोगों के लिए प्रसाद तैयार किया जा रहा था।

दोनों लड़कियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो वर्षीय जिया को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि परी को जलने के कारण बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है।

'दोनों लड़कियां अपना संतुलन खो बैठीं और बर्तन में गिर गईं'

पुलिस ने बताया कि रसोइए ने सब्जियों को ठंडा करने के लिए बर्तन को चूल्हे से नीचे उतारा, लेकिन बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश में उसके हाथ जल गए। पुलिस ने बताया कि सभा में मौजूद लोगों के अनुसार, परी जिया पर गिर गई और दोनों लड़कियां अपना संतुलन खो बैठीं और बर्तन में गिर गईं।

जिया की मौत पर शोक जताते हुए ग्रामीणों ने प्रसाद को तालाब में फेंक दिया

उन्होंने बताया कि जिया का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बल्लभगढ़ सदर थाने के एसएचओ उमेश कुमार ने बताया, 'हमें दोनों लड़कियों के माता-पिता की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, जांच शुरू कर दी गई है।' जिया की मौत पर शोक जताते हुए ग्रामीणों ने प्रसाद को तालाब में फेंक दिया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!