शहर

Haldwani News: मशहूर YouTuber सौरभ जोशी को मिली जान से मारने की धमकी, भाऊ गैंग ने मांगे 5 करोड़ रुपये

मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी को कथित भाऊ गैंग से धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। हल्द्वानी निवासी सौरभ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

सौरभ जोशी को मिली जान से मारने की धमकी (फोटो - Intagram/souravjoshivlogs)

देश के मशहूर यूट्यूबर और व्लॉगर सौरभ जोशी को एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार उन्हें कथित भाऊ गैंग के नाम से धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है, जिसमें उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मेल में साफ लिखा गया है कि अगर सौरभ ने यह रकम नहीं दी गई तो उन्हें गोली मार दी जाएगी।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहने वाले सौरभ जोशी ने 15 सितंबर को यह ईमेल मिलने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने शनिवार 20 सितंबर को कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाइवहिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि ईमेल की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचकर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस बीच सौरभ ने अपने लिए पुलिस सुरक्षा की भी मांग भी की है।

बताया जा रहा है कि धमकी में जिस भाऊ का जिक्र है, वह दिल्ली में रहने वाला शख्स है, जो छोटा डॉन नाम से मशहूर है। यह पहली बार नहीं है जब सौरभ को धमकी मिली हो। इससे पहले नवंबर 2024 में भी उन्हें बदायूं निवासी अरुण कुमार नामक युवक ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पत्र देकर धमकी दी थी। हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और बाद में पता चला कि उसका किसी गैंग से कोई संबंध नहीं था।

सौरभ जोशी हल्द्वानी की रामपुर रोड स्थित ओलिविया कॉलोनी में रहते हैं और वह देश के प्रमुख यूट्यूबर व्लॉगर हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें