शहर

बंगाल में दवा फर्म पर छापेमारी, 6.6 करोड़ की नकली दवाएं जब्त; कंपनी की मालिक गिरफ्तार

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और राज्य के औषधि नियंत्रण निदेशालय ने संयुक्त कार्रवाई में एक थोक दवा कंपनी से 6.6 करोड़ रुपये की नकली दवाएं जब्त की हैं। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई दवाओं में कैंसर और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों के लिए उपयोग की जाने वाली दवाएं भी शामिल हैं।

Image

फाइल फोटो

Photo : iStock

Kolkata News: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और औषधि नियंत्रण निदेशालय पश्चिम बंगाल ने कोलकाता में संयुक्त जांच के दौरान एक थोक कंपनी के परिसर से 6.6 करोड़ रुपये मूल्य की नकली दवाएं जब्त की हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जांच के दौरान थोक विक्रेता कंपनी की मालिक के रूप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और उसे सीडीएससीओ, पूर्वी जोन के औषधि निरीक्षक ने हिरासत में लिया है।

भारी मात्रा में कैंसर रोधी, मधुमेह रोधी दवाएं जब्त

कोलकाता स्थित ‘केयर एंड क्योर फॉर यू’ नाम की कंपनी में की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैंसर रोधी, मधुमेह रोधी और अन्य दवाएं जब्त की गईं, जिनके नकली होने का संदेह है। बयान में कहा गया है कि आयरलैंड, तुर्की, अमेरिका और बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों में निर्मित बताई गई इन दवाओं के पास भारत में इनके आयात को वैध साबित करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिले। मंत्रालय ने कहा कि इन दस्तावेज के अभाव में ये दवाएं नकली मानी जाएंगी।

मादक पदार्थों की बाजार में 6.60 करोड़ रुपये कीमत

बयान में कहा गया कि जांच दल को ‘पैकिंग’ के लिए कई सामग्री भी मिली, जिससे जब्त उत्पादों की प्रामाणिकता पर चिंता बढ़ गई।

जब्त किए गए मादक पदार्थों की बाजार में कुल कीमत करीब 6.60 करोड़ रुपये आंकी गई है। बयान में कहा गया है कि दवाओं के नमूने, गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं और अन्य दवाओं को सीडीएससीओ द्वारा सुरक्षित रखा जा रहा है।

मालिक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

अदालत ने गिरफ्तार की गई कंपनी की मालिक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूछताछ की अनुमति दे दी है। बयान में कहा गया है, ‘‘स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, जनता की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है...।’’

भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article