शहर

Delhi News: सांसद मनोज तिवारी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट, साइबर पुलिस हरकत में

सोशल मीडिया पर लोकसभा सांसद मनोज तिवारी के फर्जी फेसबुक अकाउंट का मामला सामने आया है। सांसद की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

मनोज तिवारी (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Delhi News: दिल्ली से एक गंभीर साइबर अपराध का मामला सामने आया है। जहां लोकसभा सांसद मनोज तिवारी के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी चलाई जा रही थी। इस फर्जी आईडी के जरिए सांसद के नाम, फोटो और सार्वजनिक पहचान का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत संदेश फैलाए जा रहे थे। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

किस नाम से थी मनोज तिवारी की फर्जी फेसबुक ID

जानकारी के अनुसार, फेसबुक पर “Monoj Tiwari BJP” नाम से एक फर्जी अकाउंट चलाया जा रहा था। लेकिन इस आईडी का मनोज तिवारी या उनकी टीम से कोई संबंध नहीं है। जब यह मामला मनोज तिवारी के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराई। सांसद की ओर से 22 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें बताया गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके नाम, फोटो और वीडियो का बिना अनुमति के इस्तेमाल कर रहा है। यह सिर्फ गैरकानूनी ही नहीं, बल्कि इससे आम जनता में भ्रम की स्थिति भी पैदा हो रही है। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

किसी की पहचान का दुरुपयोग गंभीर अपराध - पुलिस

साइबर पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि यह मामला आईटी एक्ट की धारा 66C (पहचान की चोरी) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356(3) के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बाद नई दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 01/2026 दर्ज की गई। दिल्ली पुलिस ने फर्जी फेसबुक आईडी को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और उनका मकसद क्या था। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी के नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल करना एक गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article