शहर

Exclusive: कनपटी पर पिस्टल रखते ही अतीक अहमद की पेशाब छूट गई थी, गिरफ्तार करने वाले इंस्पेक्टर का खुलासा

फिल्म धुरंधर-2 में अतीक अहमद जैसे किरदार को लेकर चर्चा के बीच रिटायर्ड इंस्पेक्टर विनय त्यागी ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए उसकी गिरफ्तारी से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पकड़े जाने के दौरान अतीक अहमद बेहद घबरा गया था।

Image

जिस इंस्पेक्टर ने किया अतीक को गिरफ्तार, उसी की जुबानी पूरी हकीकत

हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2 में उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद से मिलते-जुलते किरदार आतिफ अहमद को लेकर चर्चाएं खूब हैं। इसको लेकर कई तरह के राजनीतिक बयान भी सामने आ रहे हैं। फिल्म में एक इंस्पेक्टर की तस्वीर भी दिखाई गई है, जिन्होंने अतीक को गिरफ्तार किया था। टाइम्स नाउ नवभारत ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के उस रिटायर्ड इंस्पेक्टर विनय त्यागी से बात की। यहां पढ़ें उनसे बातचीत के कुछ प्रमुख अंश -

रिटायर्ड इंस्पेक्टर विनय त्यागी ने बताया कि राजू पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद मुंबई, दिल्ली जमा मस्जिद और गालिब अपार्टमेंट में छुपता फिर रहा था। उन्होंने बताया कि उसी समय उन्होंने राजू पाल हत्याकांड के एक आरोपी से अतीक अहमद की बातचीत सुनी और वहीं से अतीक अहमद की पहली लीड मिली।

उन्होंने बताया कि गालिब अपार्टमेंट्स में शाम 4 बजे ग्रीन कलर की सफारी पहनकर और गोल्ड कैप पहने हुए जब अतीक अहमद फ्लैट से बाहर निकलकर होंडा सिटी कार से जाने लगा, तभी उसकी गाड़ी के सामने दिल्ली पुलिस ने अपनी गाड़ी लगा दी। अतीक को उस समय में अपने एनकाउंटर का डर सता रहा था, जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे पकड़ा तो उसे लगा कि यूपी STF आ गई है।

रिटायर्ड इंस्पेक्टर विनय त्यागी ने बताया कि उन्होंने अतीक अहमद की कनपटी पर जैसे ही पिस्टल लगाई तो उसकी पेशाब निकल गई। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उस समय दिल्ली में 6 डिग्री के आसपास तापमान था और पेशाब निकलने के बाद अतीक अहमद ने दो बोतल पानी मांगा और इतनी ठंड में सरासर गटक गया। विजय त्यागी ने याद करते हुए बताया कि अतीक पर डिफेंस कॉलोनी में करोड़ों की एक कोठी पर कब्जे को लेकर भी FIR दर्ज थी। उन्होंने बताया कि उस वक्त स्पेशल सेल को अतीक अहमद के खिलाफ 111 केस का पता चला था।

विनय त्यागी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने अतीक अहमद को बताया कि वह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से है तो अतीक अहमद के जान में जान आई और उसे लगा कि वह एनकाउंटर से बच गया। फिल्म धुरंधर 2 में अतीक की गिरफ्तारी के बाद उसे तीस हजारी कोर्ट में पेशी के दौरान विनय त्यागी, अतीक को पकड़कर ले जाते हुए दिख रहे हैं।

बता दें कि विनय त्यागी अपने करियर में कुल 34 एनकाउंटर कर चुके हैं। अतीक की गिरफ्तारी का टास्क पहली बार उन्हें स्पेशल सेल के ज्वाइंट सीपी करनैल सिंह ने सौंपा था।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article