शहर

इटावा में आंधी का तांडव! 14 घंटे बिजली गुल, सैकड़ों पेड़ धराशायी; टिन शेड से बाल-बाल बची महिला; देखें भयावह Video

इटावा में तेज आंधी-तूफान के दौरान जिले में काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक महिला की जान बाल-बाल बची। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पास का यह भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में मंगलवार शाम को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं। जिसने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस भयंकर आंधी में सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए और जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। इस दौरान हुए हादसे में इस दौरान एक महिला की मौत हो गई, कई लोग घायल हुए। वहीं तूफान में एक महिला की जान बाल-बाल बची। जिसका भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नारायणपुरवा में महिला के ऊपर गिरी दीवार

आंधी-तूफान के दौरान हुए हादसों के दौरान सबसे दुखद घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नारायणपुरवा गांव में हुई। जहां 50 वर्षीय कैलाशी देवी घर के पास बने नए बाड़े के करीब काम कर रही थीं। तभी तेज तूफान में बाड़े की दीवार भरभराकर ढह गई और जिसके मलबे के नीचे वह दब गईं। परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों को मदद का आश्वासन दिया।

फ्रेंड्स कॉलोनी में बाल-बाल बची महिला की जान

इस बीच एक ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। वीडियो में एक महिला की जान जाते-जाते बचती दिखाई दे रही है। यह घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। आंधी के दौरान एक टिन शेड उड़ते हुए आया, जो सड़क किनारे खड़ी महिला से टकराने वाला था। लेकिन महिला अचानक पीछे हट गई, जिससे उसकी जान बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

आंधी-तूफान के कारण बिजली सप्लाई ठप

इटावा में आंधी-तूफान के दौरान कई हिस्सों में भारी नुकसान हुआ। जिसका सबसे ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। शाम करीब साढ़े चार बजे जिले की बिजली सप्लाई ठप हो गई। रायनगर-जसवंतनगर 33 केवी लाइन के खंभे टूट गए और कई जगहों पर तारों को भी नुकसान पहुंचा। जिससे शहरी क्षेत्रों में करीब 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बताया जा रहा है कि जिले में 300 से अधिक पेड़ और बड़ी शाखाएं गिर गईं। जिससे कई सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा।

उमस भरी गर्मी से पूरी रात परेशान रहे लोग

जसवंतनगर के भारद्वाजपुरा गांव में पेड़ गिरने से 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी दो बकरियों की मौत हो गई। पेड़ों के गिरने से कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं एक होर्डिंग बोर्ड भी आंधी में गिर पड़ा। हालांकि जिले में बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली। बिजली गुल रहने और बढ़ी उमस के कारण लोगों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें