शहर

Etah Road Accident: तीन पीढ़ियों ने एक साथ तोड़ा दम, कैंटर-ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र और पौत्र की मौत

Etah Road Accident: यूपी के एटा में कैंटर-ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र और पौत्र की मौत हो गई। एक साथ तीन पीढ़ियों के खात्मे से मातम पसरा हुआ है।

Image

(प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Etah Road Accident: एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार एक बुजुर्ग, उसके बेटे और पौत्र की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे कोतवाली क्षेत्रांतर्गत जलेसर-सादाबाद मार्ग पर एक बाइक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार एक कैंटर-ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक कमल सिंह (25) चला रहा था जबकि पीछे उसके पिता कुंवरपाल सिंह तथा 10 वर्षीय भतीजा गोलू बैठा था।

इन लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि हादसे में कमल सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि गम्भीर रूप से घायल उसके पिता कुंवरपाल (60) तथा 10 वर्षीय भतीजे गोलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां कुंवरपाल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने गोलू की नाजुक हालत देखते हुए उसे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया था, जहां उपचार के दौरान गोलू ने भी दम तोड़ दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) डॉ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटना में तीनों मृतक हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बहरदोई के रहने वाले हैं। गोलू कुंवरपाल के बड़े बेटे का लड़का था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article