आगरा

आगरा में तेज रफ्तार कार का बिगड़ा बैलेंस, रेस्टोरेंट में जा घुसी; 'रक्षा कवच' ने बचाई ड्राइवर की जान

यूपी के आगरा में एक तेज रफ्तार कार रेस्टोरेंट में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और सही समय पर एयर बैग खुलने से कार सवार की जान बच गई।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज रफ्तार कार का बैलेंस बिगड़ गया और वह एक रेस्टोरेंट में जा घुसी। हालांकि, हादसे में कार सवार की जान बच गई, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गई। गनीमत रही है कि हादसे के दौरान रक्षा कवच ने कार सवार की जान बचा ली।

बाल-बाल बचे ड्राइवर

जानकारी के अनुसार, यह आगरा हरी पर्वत के संजय प्लेस की घटना है, जहां एक तेज रफ्तार कार हल्दीराम रेस्टोरेंट में जा घुसी। हादसे के वक्त रेस्टोरेंट के गेट पर कोई मौजूद नहीं था, जिस वजह से बड़ा हादसा टल गया। वहीं, दुर्घटना होते ही एयर बैग खुल गया, जिससे कार सवार की जान बच गई।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article