दिल्ली : राजधानी के अमर कॉलोनी में सुबह 5 बजे दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। एनकाउंटर में घायल हुए बदमाशों ने कुछ दिन पहले अमेरिकन सिटीजन के साथ साउथ दिल्ली इलाके में हथियार के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। लूटपाट की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
बदमाशों ने चलाई गोली
रविवार तड़के दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी अमर कॉलोनी इलाके में आने वाला है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुलिस से घिरता देख आरोपी ने गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर लूट के कई मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों के नाम अक्षय और जतिन हैं। फिलहाल, दोनों को पैर में गोली लगी है, जिससे बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
