शहर

Dehradun: उफनती सोंग नदी में दिखा गजराज का साहस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों भारी बारिश का कहर है, जिससे नदियां उफान पर हैं। बारिश के इस असर से जंगली जानवर भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी नदी के तेज बहाव से संघर्ष करता नजर आता है।

Dehradun Elephant Video: पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में लगातार वर्षा के प्रभाव के कारण नदियां उफान पर हैं, जिससे जंगली जानवर भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,

वीडियो में एक जंगली हाथी नदी के तेज बहाव से संघर्ष करते हुए बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना देहरादून जिले की सोंग नदी में हुई, जहां अचानक आए बरसाती पानी के कारण हाथी नदी पार करते समय फंस गया था। हालांकि, हाथी ने पानी के जोरदार बहाव का सामना करते हुए संघर्ष कर अंततः सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाबी पाई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article