शहर

Kushinagar News: कुशीनगर में आवारा कुत्तों का आतंक, महिला को नोच-नोचकर मार डाला

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2024, 06:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नन्हू मुंडेरा गांव के पास आवारा कुत्तों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त 35 साल की एक महिला को नोच-नोचकर मार डाला।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में आवारा कुत्तों ने एक महिला को नोचकर मार डाला। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम अजीत राय के मुताबिक, शनिवार को नान्हू मुंडेरा गांव में नहर के पास स्थानीय लोगों ने आंशिक रूप से खाया हुआ एक शव देखा।

महिला को नोचकर मार डाला

पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि उसके पूरे शरीर, विशेषकर उसकी आंखों और गर्दन पर गहरे घाव थे।

आवारा कुत्तों का आतंक

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला तीन दिन पहले इलाके में आई थी और गांव के बाहर नहर के किनारे रह रही थी। ग्राम प्रधान सुरेश कुशवाह ने कहा कि आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर कई बार आवेदन दिया गया लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैप्टनगंज राजकुमार बरनवाल ने कहा कि मांस और मुर्गी पालन के प्रचलन के कारण कुत्ते मांस खाकर आक्रामक हो जाते हैं और लोगों पर हमला कर देते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article