शहर

325 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब; फर्जी कंपनियों का जाल बुनने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, DGGI को मिली सफलता

गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) इंटेलिजेंस महानिदेशालय की भुवनेश्वर जोनल यूनिट ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। मुंबई निवासी निलेश योगेश जगीवाला को 325 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी घोटाले का मास्टरमाइंड बताया गया है। जांच में सामने आया है कि उसने फर्जी कंपनियों के नेटवर्क के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट में भारी धोखाधड़ी की थी।

Image

DGGI भुवनेश्वर ने ₹325 करोड़ का GST घोटाला उजागर किया (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

GST Fraud Arrest: गुड्स एंड सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) की भुवनेश्वर जोनल यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। बुधवार को मुंबई के कई ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मुंबई के निवासी निलेश योगेश जगीवाला को गिरफ्तार किया। आरोप है कि जगीवाला 325 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता है। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने 105 से ज्यादा फर्जी कंपनियां बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का धोखाधड़ी से लाभ उठाया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस नेटवर्क ने जाली दस्तावेजों के आधार पर फर्मों का पंजीकरण कराया और नकली निदेशकों की नियुक्ति कर पूरे घोटाले को अंजाम दिया।

ऐसे दिया घोटाले को अंजाम

यह पूरा नेटवर्क वर्चुअल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए संचालित किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि निलेश जगीवाला और उसकी टीम ने कई निष्क्रिय कंपनियों को खरीदा और उनमें सक्रिय GSTIN का उपयोग करके घोटाले को अंजाम दिया। इसके बाद वे DIR-12 फाइलिंग के माध्यम से मूल निदेशकों को हटाकर फर्जी निदेशकों की नियुक्ति कर देते थे। नेटवर्क से जुड़े ऑपरेटरों के पास सिम कार्ड्स का नियंत्रण था, जिनके माध्यम से GST पोर्टल का संचालन किया जाता था। इन सिम कार्ड्स का उपयोग फर्जी चालान जारी करने, दिखावटी बैंकिंग लेनदेन करने, और बाद में नकद निकासी तथा कमीशन भुगतान के जरिये वास्तविक लाभार्थियों की पहचान छिपाने के लिए किया जाता था।

पुणे से एक महिला गिरफ्तार

मुंबई और पुणे में हुई छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। जब्त सामान में कई कंपनियों की नकली मुहरें, मोबाइल फोन, जीएसटी पंजीकरण से जुड़े सिम कार्ड, डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक खातों के दस्तावेज, लेनदेन से संबंधित रिकॉर्ड, और डिजिटल संचार से जुड़ी फाइलें शामिल हैं। इससे पहले, 17 अक्टूबर को पुणे से एक महिला को गिरफ्तार किया गया था, जो प्रारंभिक जांच में निलेश योगेश जगीवाला की नजदीकी सहयोगी और नेटवर्क संचालन की समन्वयक के रूप में सामने आई थी। वर्तमान में, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'