शहर

Delhi-NCR Weather: भीषण ठंड-कोहरे में जकड़ी दिल्ली, नए साल पर बारिश से बदलेगा मौसम!

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-January-2026 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं का सितम जारी है। मौसम विभाग ने आज कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की भी संभावना जताई है। हालांकि ठंड का प्रकोप भी जारी रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाया रह सकता है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01-January-2026: दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं और घने कोहरे का प्रकोप भी जारी है। दिन में भी धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं। जिस कारण दिनभर ठंड सता रही है। हालांकि नए साल के पहले दिन राजधानी में मौसम करवट बदल सकता है। एक जनवरी को दिल्ली में इस मौसम की पहली बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि ठंड का सितम आज भी बरकरार रहने वाला है। साथ ही सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है।

दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। जिसके कारण नए साल के पहले दिन दिल्ली और एनसीआर में बहुत हल्की या छिटपुट बारिश होने की मामूली संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो यह इस मौसम की पहली बारिश होगी। राजधानी में तीन जनवरी से शीत लहर की स्थिति भी पैदा हो सकती है क्योंकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है। साथ ही हिमालयी क्षेत्र से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं के राजधानी की ओर बढ़ने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में बुधवार को मौसम बेहद सर्द रहा। नववर्ष के पहले दिन भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है। बीते दिन दिल्ली में सुबह के समय मौसम सर्द रहा और कोहरा भी छाया रहा। जिसके बाद ठंड का मौसम दिन भर बना रहा। नववर्ष के दिन एक जनवरी को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है, साथ ही दिन में ठंड का प्रकोप जारी रहने की आशंका है।

दिल्ली में अगले 5 दिन घने कोहरे का प्रकोप

आईएमडी के अनुसार नए साल के पहले दिन सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध छाई रह सकती है। अगले पांच दिनों तक दिल्ली में घना से बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी

दिल्ली में बुधवार को घने कोहरे के कारण कई हिस्सों में दृश्यता के स्तर में भारी गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में सुबह 6:30 से 7:30 बजे के बीच दृश्यता सबसे कम 50 मीटर दर्ज की गई, जो बाद में सुबह आठ बजे तक बढ़कर 100 मीटर हो गई। पालम में तड़के चार बजे से सुबह 7:30 बजे के बीच विजिबिलिटी 50 मीटर तक कम रही, जो सुबह आठ बजे तक बढ़कर 150 मीटर हो गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article