Ayodhya Delhi Flight: 22 जनवरी को बहुत से लोग अयोध्या जाने वाले हैं, इस दिन राम मंदिर में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसे देखने के लिए बहुत से लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर दिल्ली से भी बहुत से लोग अयोध्या के लिए रवाना होंगे। ऐसे में सबसे कम समय में अयोध्या का सफर तय करने के लिए सबसे बेस्ट रास्ता हवाई सफर का है। फ्लाइट के माध्यम से आपका लंबा सफर चंद घंटों में पूरा हो जाएगा।
दिल्ली और अयोध्या के बीच फ्लाइट
दिल्ली और अयोध्या के बीच इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट चल रही हैं। इंडिगो की फ्लाइट 6 जनवरी से नियमित रूप से शुरू की गई है और एयर इंडिया की फ्लाइट 16 जनवरी से नियमित रूप से शुरू हुई है। दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 11 बजकर 55 मिनट से उड़ान भरेगी और 1 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या पहुंच जाएगी। एयर इंडिया की फ्लाइट का समय दिल्ली से दस बजे का है। यह फ्लाइट 11 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या पहुंचती है।
दिल्ली-अयोध्या फ्लाइट का किराया
Easymytrip के अनुसार दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए इंडिगो फ्लाइट का किराया 3596 रुपये है। यह इंडिगो का सबसे कम किराया है। वहीं एयर इंडिया का दिल्ली से अयोध्या का किराया 3355 रुपये हैं। यह एयर इंडिया का 30 दिनों का सबसे कम किराया है।
