शहर

दिल्ली के मंगोलपुरी में चाकूबाजी, दो भाइयों पर जानलेवा हमला; एक की मौत

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में दो भाइयों पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

दिल्ली के मंगोलपुरी में दो भाइयों पर चाकू से हमला

Photo : ANI

Delhi Murder News: दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित राज पार्क थाना क्षेत्र में सोमवार को चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां में दो भाइयों पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय महेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात को चार से पांच हमलावरों ने अंजाम दिया। जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। मृतक महेश एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष पहले भी दो बार उन पर चाकू से हमला कर चुका था। जिसके बाद अब फिर से पीड़ित पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

पुलिस और डीसीपी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही राज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के डीसीपी भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और भी आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

आरोपियों की तलाश जारी

डीसीपी का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है और लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article