शहर

Delhi Fire: पालम मेट्रो स्टेशन के समीप इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

फायर कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे कॉल मिली, जिसमें श्री राम चौक में गली नंबर-2 स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना दी गई, जो पालम मेट्रो स्टेशन के पास है। अधिकारी ने कहा, 'वहां 30 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। कुछ लोग इमारत के अंदर फंसे हुए हैं। कुछ लोगों के हताहत होने की आशंका है।

Image

पालम मेट्रो स्टेशन के समीप इमारत में लगी आग।

Photo : ANI

Delhi Fire: दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के समीप बुधवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आग की इस घटना में तीन बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हुई है। इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस एवं दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा राह है। आग बुझाने में दमकल की करीब 30 गाड़ियों को लगाया गया है।

सुबह करीब 7 बजे कॉल मिली-अधिकारी

फायर कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे कॉल मिली, जिसमें श्री राम चौक में गली नंबर-2 स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना दी गई, जो पालम मेट्रो स्टेशन के पास है। अधिकारी ने कहा, 'वहां 30 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। कुछ लोग इमारत के अंदर फंसे हुए हैं। कुछ लोगों के हताहत होने की आशंका है। हमारे फायरफाइटर्स लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि इमारत के अंदर 9 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

स्थिति पर हमारी नजर-डीसीपी

इस घटना के बारे में डीसीपी गोयल ने कहा, 'दमकल अभियान अभी भी जारी है। हताहतों के बारे में स्पष्ट जानकारी तभी दी जा सकती है जब फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हमारे पुलिसकर्मी भी दमकलकर्मियों की सहायता कर रहे हैं।'

'6 से 7 लोग बालकनी में नजर आ रहे थे'

इस घटना के बारे में योगेश नाम के एक चश्मदीद ने बताया कि सुबह करी 6:45 बजे उन्होंने आग देखी और उनके पिता ने फायर की टीम को कॉल किया। आग काफी तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई। 6 से 7 लोग बालकनी में नजर आ रहे थे, जो चिल्ला रहे थे लेकिन बाद में वह पीछे की तरफ चले गए। धुंआ काफी ज्यादा था। दमकल विभाग की हाइड्रोलिक मशीन काफी देर से खुली। उन्होंने बताया कि फायर की टीम भी आधा घंटा देरी से आई। 6 से 7 लोगों को जले हालत में बाहर निकला गया है। इस बिल्डिंग में 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article