शहर

कल का पावरकट (Power Cut 21 May 2026): नांगलोई, मुंगेशपुर, खेड़ा कलां, नवादा सहित इन इलाकों में 4 घंटे तक बत्ती गुल रहेगी, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 21 May, 2026: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को एंड्रयूज गंज, हौज खास, नांगलोई, विकासपुरी, जनकपुरी, असालतपुर गांव, मुंगेशपुर, रजापुर खुर्द, खेड़ा कलां, नवादा, रामेश्वर नगर सहित कई इलाकों में कई घंटे तक बिजली गुल रहेगी। देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Image

दिल्ली में गुरुवार 21 मई को कई इलाकों में घंटों तक बत्ती गुल रहेगी, रहें तैयार

Delhi Power Cut Schedule 21 May, 2026: दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राजधानी में पारा 45 डिग्री के करीब बना हुआ है। इतने ज्यादा तापमान और गर्मी में बिना पंखे से काम नहीं चल रहा है। एसी-कूलर बहुत ही जरूरी है। ऐसे में अगर बिजली भी चली जाए तो फिर सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों ने कल यानी गुरुवार 21 मई को दिल्ली के कई इलाकों के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं, गुरुवार को किन-किन इलाकों में पावर कट रहेगा और लोगों को इस दौरान क्या करना चाहिए।

बिजली वितरण कंपनियों BSES और Tata Power DDL की तरफ से जारी पावरकट शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग इलाकों में ट्रांसफॉर्मर मरम्मत, नेटवर्क अपग्रेडेशन, सर्किट मेंटेनेंस और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के चलते कई घंटों तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में लोगों को पहले से जरूरी तैयारी कर लेने की सलाह दी जाती है।

एंड्रयूज गंज इलाके में 4 घंटे की बिजली कटौती

दक्षिणी दिल्ली में हौज खास डिवीजन के एंड्रयूज गंज इलाके में दोपहर 1:05 बजे से शाम 5:05 बजे तक ट्रांसफॉर्मर में ऑयल लीकेज की समस्या के कारण बिजली गुल रहेगी। वहीं कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया के ब्लॉक-ए में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक 11 केवी फीडर से जुड़ी समस्या के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
HAUZ KHAS13:05-17:05TRANSFORMER-OIL LEAKAGEANDREWS GANJ,
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONVIKASPURI EXTN,
JANAKPURI11:05-12:05LT ACB-LT MAINTENANCEBLOCK A-1 JANAK PURI,
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONVIKASPURI EXTN,
JANAKPURI11:05-12:05LT ACB-LT MAINTENANCEBLOCK A 3 ASALATPUR VILLAGE JANAK PURI,
JANAKPURI11:05-13:05LT CIRCUIT-MAINTENANCEBLOCK V RAJOURI GARDEN,
MOHAN GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGPHASE 2 OM VIHAR NAWADA,
VIKASPURI11:00-14:00TRANSFORMER-CIVIL WORKBLOCK GG2 VIKAS PURI,
HAUZ KHAS11:00-12:0011KV FEEDER-PROBLEM IN RMUBLOCK A QUTAB INSTITUTIONAL AREA,
MOHAN GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-MAINTENANCERAZA PUR KHURD VIKAS NAGAR

नांगलोई-विकासपुरी में 3 घंटे तक नहीं रहेगी बिजली

पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में भी गुरुवार को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। नांगलोई और विकासपुरी क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन और सिविल वर्क के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती होगी। विकासपुरी एक्सटेंशन और जीजी-2 विकासपुरी के निवासियों को इस दौरान बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

जनकपुरी और राजौरी गार्डन में भी बत्ती गुल रहेगी

जनकपुरी डिवीजन में भी गुरुवार को कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना है। ब्लॉक ए-1 जनकपुरी और असालतपुर गांव के ब्लॉक ए-3 इलाके में एलटी एसीबी और एलटी मेंटेनेंस कार्यों के चलते सुबह 11:05 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक बिजली नहीं आएगी। यही नहीं, राजौरी गार्डन के ब्लॉक-वी में एलटी सर्किट मेंटेनेंस के चलते सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक पावर सप्लाई बंद रहेगी।

मुंगेशपुर, रजापुर खुर्द और खेड़ा कलां में बिजली कटौती

मोहन गार्डन इलाके में फेज-2 ओम विहार नवादा और रजा पुर खुर्द विकास नगर में एलटी सर्किट से जुड़े कार्यों के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती प्रस्तावित है। उधर टाटा पावर-डीडीएल ने भी उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में मेंटेनेंस व प्रोजेक्ट कार्यों के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल दिया है। खेड़ा कलां, मुंगेशपुर, झिम्मतपुरा एग्रीकल्चर और रामेश्वर नगर के कुछ हिस्सों में गुरुवार को 2 से 4 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

DisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
BADLI572PROJECT WORK21.05.26 07:3021.05.26 10:30PART OF KHERA KALAN3
BAWANA512PREVENTIVE MAINTENANCE21.05.26 08:0021.05.26 12:00PART OF MUNGESHPUR4
BAWANA533PROJECT WORK21.05.26 08:0021.05.26 12:00PART OF JHIMMATRPURA AGRICULTURE4
MODEL TOWN413PREVENTIVE MAINTENANCE21.05.26 10:0021.05.26 12:00PART OF RAMESHWAR NAGAR2

बिजली कटने से पहले कर लें ये काम

अगर आपकी कॉलोनी का नाम भी बिजली कटौती वाली लिस्ट में है तो बिजली कटने से पहले मोबाइल चार्ज कर लें। टंकी में पानी चढ़ा लें, क्योंकि बिजली के बिना मोटर भी नहीं चल पाएगी। इसके अलावा बिजली के उपकरणों का समय रहते इस्तेमाल पूरा कर लें। बिजली कटने पर गर्मी परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए पहले ही अपने इनवर्टर की जांच कर लें अगर ऐसी व्यवस्था नहीं है तो हाथ का पंखा तैयार रखें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article