शहर

कल का पावरकट (Power Cut 2 May 2026): मुंडका, पालम, नांगलोई, साकेत, हौज खास सहित इन इलाकों में कई घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 2 May, 2026: दिल्ली के कई इलाकों में कल 2 मई को विभिन्न कार्यों के चलते निर्धारित बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है। यहां देखें समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट।

Image

दिल्ली में कल इन इलाकों में कई घंटे तक बिजली कटौती रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 2 May, 2026: दिल्ली में अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ही भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते मौसम ने करवट ली है। पिछले तीन-चार दिनों से रह-रहकर आंधी और बारिश का दौर चला है। भारत मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार 1 मई को भी दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान जताया था। दिल्ली में अधिकतम तापमान अब भी 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। कल यानी शनिवार 2 मई को तेज धूप के कारण तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे बढ़ते तापमान के बीच अगर बिजली कटौती भी हो तो परेशानियां और भी बढ़ जाती हैं। दिल्ली में बिजली वितरण कंपनी BSES ने कल यानी शनिवार के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं कल दिल्ली के किन-किन इलाकों में बिजली कटौती (Power Cut) रहेगा।

BSES ने दिल्ली के कई इलाकों में 2 मई को बिजली कटौती का शेड्यूल दिया हैय़। ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, नेटवर्क सुधार और मेंटेनेंस कार्यों के कारण यह कटौती की जानी है। बिजली वितरण कंपनियों के मुताबिक, इन कार्यों का उद्देश्य भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

इन इलाकों में होगी बिजली कटौती

सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में मुंडका, पालम, नांगलोई, जाफरपुर, साकेत और हौज खास शामिल हैं। मुंडका डिवीजन में दो अलग-अलग समय पर बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रणहौला क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। जबकि दोपहर शनिवार को दोपहर 2:05 बजे से 4:05 बजे तक लोकनायक पुरम और बकरवाला इलाके में होगा।

पालम क्षेत्र में डेढ़ घंटे का पावरकट

दिल्ली के पालम क्षेत्र में सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक पालम कॉलोनी और साध नगर-1 में LTAB सर्किट बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसी दौरान द्वारका सेक्टर-8 के ब्लॉक D में भी नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। जाफरपुर में 10:05 बजे से 12:05 बजे तक 11KV फीडर मेंटेनेंस के कारण एयरफोर्स रडार क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
MUNDKA14:05-16:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONLOKNAYAK PURAM BAKARWALA,
HAUZ KHAS11:05-11:50RMU-MAINTENANCETIFAC BUILDING
MUNDKA11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONRANHOLLA,
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGPALAM COLONY SADH NAGAR 1 PALAM,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONTILANGPUR KOTLA VILLAGE,
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK D SECTOR 8 DWARKA,
JAFFARPUR10:05-12:0511KV FEEDER-MAINTENANCEAIR FORCE RADAR
NANGLOI10:00-13:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONEKTA ENCLAVE PEERAGARHI VILLAGE PASCHIM VIHAR,
JAFFARPUR10:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEGHUMAN HERA JAINPUR VILLAGE,
SAKET10:00-11:30TRANSFORMER-ROUTINE MAINTENANCEBLOCK D SAKET,
HAUZ KHAS08:00-10:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK S PANCHSHILA PARK SOUTH PANCHSHILA PARK,

नांगलोई-पीरागढ़ में 3 घंटे तक नहीं आएगी बिजली

नांगलोई और पीरागढ़ी क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा। इस काम के चलते यहां के एकता एन्क्लेव और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जाफरपुर के घुमनहेड़ा और जैनपुर गांव में भी 10:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के चलते कटौती होगी।

साकेत-हौजखास में भी डेढ़ घंटे तक बिजली ठप रहेगी

दक्षिणी दिल्ली के साकेत और हौज खास इलाके भी बिजली कटौती वाले इलाकों कि सूची में शामिल हैं। साकेत के ब्लॉक D में सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक ट्रांसफॉर्मर रूटीन मेंटेनेंस किया जाएगा। वहीं हौज खास के पंचशील पार्क (ब्लॉक S) में सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक LT सर्किट का काम किया जाएगा। इसके अलावा TIFAC बिल्डिंग में भी 11:05 बजे से 11:50 बजे तक RMU मेंटेनेंस होगा।

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वे इन निर्धारित समयों के अनुसार अपने काम की योजना बनाएं और जरूरी बैकअप की व्यवस्था रखें। यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर आपके लिए बिजली सेवाओं के लिए जरूरी है। अच्छी खबर ये है कि बिजली वितरण कंपनी Tata Power DDL के क्षेत्र में किसी तरह की बिजली कटौती का शेड्यूल नहीं दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article