शहर

Dry days in May 2026: मई महीने में कितने दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी?

Dry days in May 2026: राज्य और केंद्र सरकारें में महीनों के अनुसार ड्राई डे की लिस्ट जारी करती हैं। हर महीने की तरह यहां जानें मई में किस-किन दिन और क्यों शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

Image

मई में कितने दिन ड्राई डे रहेगा

Dry days in May 2026: अप्रैल का महीना आज समाप्त हो रहा है। कल से मई का मई का महीना शुरू हो जाएगा। मई ऐसा महीना होता है जब भारत के ज्यादातर हिस्सों में प्रंचड गर्मी पड़ती है। इस दौरान लोग घूमने-फिरने का प्रोग्राम भी बनाते हैं। बच्चों की स्कूल की छुट्टियां पड़ जाती हैं और लोग घूमने निकल पड़ते हैं। नया महीना शुरू हो रहा है तो हर महीने की तरह मई के बारे में भी आप जानना चाहते होंगे कि आखिर इस महीने में कितने दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी? कितने दिन ड्राई डे रहेगा? चलिए जानते हैं।

मई के महीने में आप भी छुट्टियां बिताने कहीं जा रहे हैं तो बता दें कि हर राज्य में ड्राई डे की अपनी लिस्ट होती है। इसलिए आपको उस राज्य के ड्राई डे की लिस्ट अलग से देखनी चाहिए। यहां हम आपको मई महीने के डाई डे की जनरल लिस्ट दे रहे हैं।

मई का पहला ड्राई डे

मई महीने की शरुआत ही ड्राई डे से हो रही है। 1 मई को मजदूर दिवस (Labour Day) है। आमतौर पर मजदूर दिवस के अवसर पर ड्राई डे नहीं होता है, लेकिन इस बार शुक्रवार 1 मई को ही बुद्ध पूर्णिमा भी है। इसलिए बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक मई को कई राज्यों में शराब की दुकानें (Dry Day) बंद रहेंगी।

मई महीने का दूसरा ड्राई डे

मई महीने में दूसरा ड्राई डे 27 मई को है। बुधवार 27 मई को मुस्लिमों का प्रमुख त्योहार ईद-उल-जूहा या Eid-al-Adha यानी बकरीद है। इस अवसर पर भी कई राज्यों में शराब की दुकानें बंद रहती हैं।

इन दो दिनों के अलावा मई में कोई भी अन्य ड्राई डे नहीं है। हालांकि, केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से कभी भी किसी अवसर पर ड्राई डे घोषित किया जा सकता है। चुनाव आदि के अवसर पर या स्थानीय त्योहार पर ड्राई डे की घोषणा हो सकती है। ड्राई के अवसर पर किसी भी दुकान, बार या क्लब में शराब परोसने की मनाही होती है। हालांकि, लाइसेंस धारी होटल अपने ग्राहकों को इस दौरान शराब परोस सकते हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article