शहर

Delhi: मुनिरका से चीन तक फैला था ठगी का नेटवर्क, क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो रैकेट के 3 गुर्गों को दबोचा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 'ऑपरेशन साइ-हॉक (Cy-Hawk)' के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के एक हाई-प्रोफाइल मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस संगठित गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार चीनी हैंडलर्स और अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं।

Image

दिल्ली के बड़े साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ (सांकेतिक चित्र)

Operation Cy-Hawk: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने रविवार को ‘साइ-हॉक (Cy-Hawk)’ ऑपरेशन के तहत एक हाई-प्रोफाइल साइबर फ्रॉड मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े संगठित साइबर-फाइनेंशियल रैकेट में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कैसे शुरू हुई जांच

इस पूरे रैकेट का खुलासा उत्तम नगर निवासी 56 वर्षीय रंजन की शिकायत के बाद हुआ। पीड़ित रंजन ने आरोप लगाया था कि शेयर बाजार में निवेश के नाम पर उनके साथ करीब 42.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।

बैंक खातों का जाल और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन

पुलिस जांच में पता चला कि ठगी गई रकम को छिपाने के लिए 36 अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया था। इस ट्रेल का पीछा करते हुए पुलिस आर.के. पुरम स्थित यूको बैंक की एक शाखा तक पहुंची, जहां से 3.7 लाख रुपये चेक के जरिए निकाले गए थे। यह खाता मुनिरका निवासी सब्बीर अहमद के नाम पर था।

सब्बीर को 21 जनवरी को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह महज 2 प्रतिशत कमीशन के लिए डमी बैंक खाते खुलवाता था और उनकी पूरी बैंक किट (चेक बुक, सिम कार्ड, पासबुक) मास्टरमाइंड मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद दिलशाद को सौंप देता था।

चीनी हैंडलर्स और क्रिप्टोकरेंसी का खेल

सब्बीर की निशानदेही पर पुलिस ने 5 फरवरी को सरफराज और दिलशाद को भी गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे चीनी नागरिकों और उनके एजेंटों के संपर्क में थे। वे ठगी गई रकम को क्रिप्टोकरेंसी (USDT) में बदलकर चीनी हैंडलर्स को बेचते थे, जिससे इस रैकेट का अंतरराष्ट्रीय लिंक स्थापित हो गया।

पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने चेक बुक और सिम कार्ड जैसे सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए उनके इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद कर लिए हैं।

डमी खातों और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत की जांच

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी डमी लोगों को लालच देकर उनके नाम पर खाते खुलवाते थे। इसमें कुछ बैंक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, क्योंकि आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सीधे बैंक कर्मियों के संपर्क में रहकर तेजी से खाते खुलवाते थे।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान