शहर

Video: दिल्ली के निर्माण विहार शिव मंदिर से 25 लाख का चांदी का शिवलिंग चोरी, CCTV में कैद वारदात

दिल्ली के निर्माण विहार इलाके से करीब 25 लाख रुपये मूल्य का चांदी का शिवलिंग चोरी हो गया है। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Image

परिसर में घूमते और कैमरा तोड़ने की कोशिश के दौरान सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनग्रैब

Photo : Times Now Digital

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार इलाके में स्थित एक शिव मंदिर में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। प्रीत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस मंदिर से चोरों ने करीब 25 लाख रुपये की कीमत का चांदी का शिवलिंग चुरा लिया। चोरों ने गर्भगृह में लगे सीसीटीवी को भी तोड़ने की कोशिश की, इस तोड़फोड़ और चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

CCTV में कैद हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, दो चोर पार्क के अंदर बने रास्ते से मंदिर परिसर में दाखिल हुए। मंदिर में प्रवेश करने के बाद एक चोर ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने की कोशिश भी की, हालांकि कैमरा पूरी तरह बंद नहीं हुआ और वारदात रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद दोनों चोर मंदिर में स्थापित चांदी के शिवलिंग को चोरी कर आराम से मौके से फरार हो गए।

पुलिस कर रही जांच

सुबह जब मंदिर के ट्रस्टी पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्हें शिवलिंग गायब मिला। शक होने पर जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो चोरी की पूरी घटना सामने आ गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दोनों चोर बिना किसी जल्दबाजी के मंदिर में घुसते हैं और चोरी कर निकल जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रीत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस आसपास के इलाकों के कैमरों की भी जांच कर रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article