Delhi News: दिल्ली की कई सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। पीक टाइम पर तो वाहन सड़कों पर रेंगते दिखाई देते हैं। रिपेयरिंग या नए निर्माण कार्यों के चलते सड़कों की चौड़ाई कम होने के कारण भी लोगों को जाम झेलना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हाल पश्चिमी दिल्ली का भी है। पश्चिमी दिल्ली के नारायणा फ्लाईओवर पर पिछले कुछ समय से मरम्मत का कार्य चल रहा है। रिपेयरिंग कार्य के चलते इसे को बंद किया गया था।
नारायणा फ्लाईओवर के बंद होने के कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन रिंग रोड पर मायापुरी से लेकर बरार स्क्वायर तक गाड़ियों को रेंगते हुए चलना पड़ता है। घंटों-घंटों तक लेगे इस जाम के कारण लोगों का समय बहुत अधिक बर्बाद होता है। लेकिन अब उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि नारायणा फ्लाईओवर का कार्य पूरा हो गया है और जल्द उसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। फ्लाईओवर के खुलते ही लोगों को जाम के झाम से राहत मिलेगी।
इस दिन खुलेगा नारायणा फ्लाईओवर
जानकारी के अनुसार, नारायणा फ्लाईओवर पर मरम्मत का कार्य 2 मई से शुरू हुआ था। फ्लाईओवर के तीन ज्वाइंट की मरम्मत के काम को पूरा करने के लिए 20 दिन के लिए पुल को बंद किया गया था। उस दौरान इस फ्लाईओवर से होकर जाने वाला सारा ट्रैफिक रिंग रोड से होते हुए मायापुर और बरार स्क्वॉयर से होकर गुजर रहा था। यही कारण था इस रास्ते पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। पीडब्ल्यूडी ने नारायणा फ्लाईओवर के तीनों ज्वाइंट की मरम्मत का कार्य शनिवार को पूरा करते हुए उसे जोड़ दिया गया है। इसे सूखने में अभी 3 से 4 दिन का समय लगेगा। इसके अनुसार, फ्लाईओवर को 22 से 23 मई तक वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सकता है। नारायणा पुल के खुलने के बाद लोगों की जाम से संबंधित समस्या भी खत्म हो जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
