Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिनभर आसमान से आग बरस रही है। चिलचिलाती गर्मी में घरों से बाहर निकला मुश्किल हो गया है। इस झुलसा देने वाली गर्मी से सबसे अधिक परेशान सुबह उठकर नौकरी पर जाने वाले लोग हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में शहर का तापमान और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी देने के साथ दिल्ली-एनसीआर में लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आने वाले चार दिनों में इससे भी अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है।
सुबह के साथ गर्म होती राते भी लोगों के लिए मुसिबत बन गई है। गर्मी इस कदर बढ़ती जा रही है कि कूलर और एसी का असर भी कम होने लगा है। दिल्ली-एनसीआर की गर्मी झेल रहे लोग अब बस मानसून के इंतजार में है। सभी लोगों का एक ही सवाल है कि बारिश कब होगी। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल...
बढ़ने लगा दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम तापमान
शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन दिल्ली के कुछ इलाके ऐसे थे, जहां तापमान 47 डिग्री पार था। बता दें कि शनिवार को दिल्ली के नजफगढ़ का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। पीतमपुरा और नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 24 मई तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान बढ़कर 30 से 32 डिग्री तक जा सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में कहा कितना है तापमान
दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री, मुंगेशपुर में 46.8 डिग्री, पीतमपुरा में 46.1 डिग्री, पूसा 46 डिग्री, दिल्ली रिज 45.5 डिग्री, आया नगर 45.2 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया है। वहीं एनसीआर क्षेत्रों के तापमान की बात करें तो गुरुग्राम का तापमान 45 डिग्री, फरीदाबाद का तापमान 45.8 डिग्री, नोएडा का तापमान 45.6 डिग्री और गाजियाबाद का तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है।
लू का रेड अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में तेजी से बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही दिल्ली में हीटवेव का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। बता दें कि बीते दिन शहर में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट था। लेकिन गर्म हवा की गति बढ़ने के साथ अब रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग ने बताया कि इस दौरान शहर में 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।
कब होगी राहत की बारिश
मौसम विभाग की सूचना के आधार पर दिल्ली सहित कई राज्यों में आने वाले 4 से 5 दिनों तक लू चलेगी। उसके बाद हल्की आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के अनुमान है। हल्की आंधी और बूंदाबांदी के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। दिल्ली-एनसीआर के लोग अब गर्मी से राहत पाने के लिए मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 28 से 30 जून तक मानसून की शुरुआत हो सकती है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में 18 से 20 जून तक मानसून आने की संभावना है। तब तक लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
