दिल्ली

दिल्ली में महिला की हत्या के आरोप में महिला के पति और सौतेले बेटे के साथ 2 कांट्रेक्ट किलर गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2023, 08:46 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली से क्राइम की एक खबर सामने आई है, यहां एक महिला की हत्या के आरोप में महिला के पति और सौतेले बेटे के साथ 2 कांट्रेक्ट किलर गिरफ्तार किए गए हैं।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

पीड़ित महिला की शादी 6 महीने पहले ही 71 साल के एसके गुप्ता से हुई थी, एसके गुप्ता का 45 साल का बेटा अमित भी है जो बीमार रहता हैं।

शादी इसी मकसद से की गई थी कि महिला एसके गुप्ता और उनके बेटे का खयाल रखें, लेकिन शादी के बाद 71 साल के बुजुर्ग एसके गुप्ता और उनकी 35 साल की पत्नी में नहीं बनीं, मृतक महिला भी किसी का खयाल नहीं रख रही थी।

पुलिस के मुताबिक तलाक के लिए महिला 1 करोड़ रुपये मांग रही थी इसलिए एसके गुप्ता और उनके बेटे ने 10 लाख रुपये की कॉन्ट्रैक्ट मनी देकर हत्या की साजिश रची, दोनों किलर घर में घुसे और चाकू घोंपकर महिला की हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के 10 लाख में से अभी 2 लाख 40 हजार एडवांस दिए गए थे, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!