दिल्ली

दिल्ली में बारिश से बढ़ी परेशानी, पानी में तैरती नजर आई बस; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में सोमवार की शुरुआत बारिश के साथ हुई। बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव की समस्या उतपन्न हो गई। इससे ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Image

बारिश के बाद जाम।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारी बारिश से कई जगहों पर जलजमाव।
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी।
  • बारिश के बाद कई जगहों पर लंबा जाम।

Delhi Traffic Advisory: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम सुहाना रहा। शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। हालांकि, इसका असर ट्रैफिक पर देखने को मिला। बारिश के बाद ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि सत्य निकेतन बस स्टैंड के पास भारी जलभराव के कारण सफदरजंग से धौला कुआं की ओर जाने वाले रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इन रूट पर जाने से बचें।

कैसा रहा दिल्ली का मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। इस दौरान, सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वाह्न 11 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 83 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

इधर, आईएमडी ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में अभी मौसम सुहाना बना रहेगा। रुक-रुक कर रिमझिम बारिश के चलते पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी, लेकिन इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, अचानक मौसम बिगड़ सकता है और लोगों को मूसलाधार बारिश का सामना करना पड़ सकता है। एनसीआर में लगातार हो रही इस बारिश के कारण लोगों को उमस से तो निजात मिलती दिखाई दे रही है, लेकिन जलभराव और अन्य कारणों से उनकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। बारिश के बाद सड़कों का हाल बुरा हो जाता है। लोगों को घंटो ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ता है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक हफ्ते तक एनसीआर के लोगों को बारिश का सामना करना पड़ेगा और इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इससे साफ होता है कि गर्मी और उमस से काफी हद तक एनसीआर के लोगों को निजात मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दो और तीन सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं, चार सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 5 और 6 सितंबर को अधिकतम तापमान गिरेगा।

इनपुटः भाषा

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article