दिल्ली

Delhi: खेलते हुए मेनहोल में गिरा तीन साल का मासूम, तलाश जारी

दिल्ली के खेड़ाखुर्द गांव में एक तीन वर्षीय बच्चा खेलते समय खुले मेनहोल में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की शुरुआत की गई। बता दें कि सुबह से बच्चे की खोज की जा रही है, लेकिन अब तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। बच्चे को सीवर लाइन में खोजने के लिए अर्थ मूवर मशीन का सहारा लिया जा रहा है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

Image

खेलते हुए मेनहोल में गिरा तीन साल का मासूम (फोटो - ANI)

बाहारी दिल्ली के उत्तरी जिले में स्थित खेड़ाखुर्द गांव में एक तीन साल का बच्चा मेनहोल में गिर गया है। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते हुए मेनहोल में गिर गया। यह घटना शनिवार सुबह की है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है। अभी भी बच्चे की तलाश जारी है।

पुलिस बच्चे को खोजने के लिए अर्थ मूवरर मशीन का उपयोग कर रही है। मशीन की मदद से गली को तोड़कर सीवर लाइन के अंदर बच्चे की खोज की जा रही है। पुलिस और प्रशासन द्वारा बच्चे को बचाने का हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है। बच्चे की सुरक्षआ और स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे के मेनहोल में गिरने की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह एक संभावित सबूत प्रदान कर रहा है कि बच्चा किस प्रकार खेलते हुए मेनहोल में गिर गया। बच्चे के परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों समेत आसपास के लोग बच्चे की सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं। पुलिस और प्रशासन भी बच्चे को सही-सलामत बचाने का प्रयास कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट