दिल्ली

सत्येंद्र जैन का मसाज करने वाला फिजियोथेरेपिस्ट नहीं रेपिस्ट है, दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 12:41 PM IST

दिल्ली की तिहाड़ जेल में जो शख्स सत्येंद्र जैन का मसाज कर रहा था उसके बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक वो शख्स अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार के जुर्म में सजा काट रहा है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में है। फिलहाल जमानत को सभी कोशिशें नाकाम रही हैं। इन सबके बीच तिहाड़ जेल से एक वीडियो सामने आया जिसमें एक शख्स उनका मसाज करा रहा है। इस तस्वीर पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा था कि देखिए एक शख्स ने कैसे जेल को आरामगृह में तब्दील कर दिया है। जिस शख्स का मसाज हो रहा है वो दिल्ली सरकार में मंत्री हैं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं, हालांकि आम आदमी पार्टी की तरफ से सफाई आई कि डॉक्टरों की सलाह पर सत्येंद्र जैन फिजीयोथिरेपी का सेशन ले रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मसाज करने वाला शख्स कोई फिजीयोथेरेपिस्ट नहीं है बल्कि रेप मामले में सजा भुगत रहा है। इस बीच सत्येंद्र जैन ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी में बताया है कि 5 महीने में 28 किलो बजन कम हुआ है, 5 महीने से अन्न का दाना नहीं खाया है। बिना मंदिर जाए अन्न ग्रहण नहीं करते हैं। जेल में जैन धर्म के अनुसार खाना नहीं मिल रहा है। इस तरह का दावा आम आदमी पार्टी की तरफ से की गई है।

मसाज करने वाला शख्स नहीं है फिजियोथेरेपिस्ट

वीडियो में सत्येंद्र जैन के पैर की मालिश करता दिख रहा शख्स कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं बल्कि एक कैदी है। उसकी पहचान ताराचंद पुत्र रिंकू के रूप में हुई है।

  • वह शख्स एक मजदूर है और उसकी कोई पुरानी चिकित्सा पद्धति नहीं है।
  • रिंकू को अपनी नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया गया था।
  • उसने दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
  • रिंकू पर यौन उत्पीड़न, भारतीय दंड संहिता की गलत तरीके से कैद करने और पोस्को अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
  • उसके अपराध से संबंधित मामला (एफआईआर संख्या 121/2021) जेपी कलां पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था।
  • चूंकि वह पोस्को मामले का दोषी है, इसलिए प्राथमिकी विवरण का खुलासा नहीं किया जाएगा।

दिल्ली सरकार में मंत्री हैं सत्येंद्र जैन

फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने शनिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से माफी मांगने के लिए कहा। विवादास्पद वायरल वीडियो में सत्येंद्र जैन फिजियोथेरेपी सत्र से गुजर रहे थे। बता दें कि सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में हैं। विवाद को जन्म देने वाले सीसीटीवी वीडियो में उनके सेल के अंदर सुविधाओं की झलक दिखाई गई थी।सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, उद्योग के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाला है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान