दिल्ली

हैलो, मैं आतंकवादी बोल रहा हूं...जब आई दिल्ली पुलिस को कॉल, जानें फिर क्या हुआ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 14, 2022, 10:38 AM IST

दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को शुक्रवार को ये कॉल मिली थी। जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम ये कॉल आई, अधिकारियों को सूचना दी गई। तुरंत नंबर का डिटेल निकाला गया और आरोपी तक पुलिस कुछ ही समय के अंदर पहुंच गई। इस मामले में जो सच्चाई सामने आई है वो चौंकाने वाली है।

Image

दिल्ली पुलिस को आई आतंकी की कॉल (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

दिल्ली (Delhi) में आतंकी हमले का खतरा हमेशा बना रहता है। कई बार देश की राजधानी दिल्ली आतंकी हमलों को झेल चुकी है। कई हमलों में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को ऐसे ही एक हमले की आशंका से दिल्ली पुलिस परेशान हो उठी।

शकरपुर कंट्रोल रूम में शुक्रवार को जो कुछ हुआ उससे कुछ समय के लिए दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी सकते में आ गए। शुक्रवार को कंट्रोल रूम में फोन आया। उधर से कहा गया कि वो एक आतंकवादी है और वो थाने में सरेंडर करना चाहता है। अगर पुलिस चाहे तो पकड़ने के बाद उसे फांसी पर लटका दे।

जिस पुलिस कर्मी ने यह फोन कॉल सुना, उसने तुरंत इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। आनन-फानन में कॉल करने वाले की तलाश शुरू हो गई। डर था कि अगर ज्यादा देर हुई तो कहीं आतंकी हाथ से न निकल जाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फोन करने वाले के नंबर से उसके घर का पता खोज निकाला।

जैसे ही घर का पता चला, पुलिस की एक टीम उसके घर पर पहुंच गई। वहां जो उसे पता चला वो काफी चौंकाने वाला था। पुलिस को पता चल कि जिस शख्स ने फोन किया है वो मानसिक रूप से बीमार है। उसका काफी समय से इलाज चल रहा है, लेकिन सुधार नहीं है। इस जानकारी के बाद पुलिस टीम को राहत महसूस हुई और वो फोन कॉल करने वाले को छोड़कर वापस लौट आई। जिसके बाद इसकी जानकारी ऊपर के अधिकारियों को भी दी गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article