दिल्ली

Delhi Stray Dogs: दिल्ली में अवारा कुत्तों ने एक ही परिवार के दो मासूमों की ली जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 06:38 PM IST

Delhi stray dogs Terror: राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, आवारा कुत्तों ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली है, इस घटना से लोगों में खौफ पसरा है।

Image

आवारा कुत्तों ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली है (प्रतीकात्मक फोटो)

Delhi stray dogs Killed Child: दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित सिंधी कैंप में बीते दो दिनों में आवारा कुत्तों ने दो मासूम बच्चों को अपना शिकार बनाया है, इसे लेकर लोगों में खासा खौफ है और वो बेहद आक्रोशित हैं। दिल दहला देने वाली वारदात दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में सिंधी कैंप की है,जहां पहली घटना 10 मार्च को हुई थी जिसमें 7 साल का मासूम बच्चा जिसका नाम आनंद है उसकी मौत आवारा कुत्तों के वजह से हुई थी वहीं दूसरी वारदात 12 मार्च की है, जब 5 साल का मासूम आदित्य अपने झुग्गी के बाहर शौच करने के लिए गया था।

आवारा कुत्तों के हमले में दोनों मासूमों को अपनी जान गवानी पड़ी है, यह पूरा इलाका झुग्गी वाला है, गरीब मजदूर लोग फॉरेस्ट की जमीन पर यहां पर झुग्गियां बनाकर रहते हैं, इनके झुग्गियों के बगल में ही यह सारा फॉरेस्ट लैंड है, घटना इसी इलाके में रहने वाले कुत्तों के वजह से हुआ है, महज 2 दिनों में हुई इस वारदात के चलते एक ही परिवार के दो मासूम की जान चली गई।

यहां पर खौफ तेंदुए का नहीं बल्कि आवारा कुत्तों का है

राजधानी दिल्ली में भी लोग खौफ में है, यहां पर खौफ तेंदुए का नहीं बल्कि आवारा कुत्तों का है और इन आवारा कुत्तों से निपटने की जिनके ऊपर जिम्मेदारी है वह ऐसा लगता है कानों में तेल डाल कर सो रहे हैं अगर ऐसा न होता तो देश की राजधानी दिल्ली में आवारा कुत्ते दो मासूम बच्चों की जान नहीं लिए होते, इस घटना से वहां रह रहे लोगों में खौफ है और वो अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!